Breaking News

थाना में प्रशिक्षित मुंशी नहीं होने के कारण सिरिस्ता का हाल बेहाल

बेनीपट्टी/मधुबनी/ आकिल हुसैन – संवाददाता।
बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय के थाना में प्रशिक्षित मुंशी नहीं होने के कारण थाना के सिरिस्ता का हाल बेहाल बना हुआ है। सिरिस्ता में रखे जाने वाले कागजात यत्र-कुत्र रखा जाता है।

जिसके कारण थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों को भी परेशानी होती है। वहीं आम पीड़ित के द्वारा दिए गये आवेदन को मनचाहे ढंग से कही रख दिया जाता है। वहीं सूत्रों की माने तो प्रशिक्षित मुंशी नहीं होने के कारण थाना का सिरिस्ता भगवान भरोसे है।

जहां चरम पर मनमानी की जा रही है। उधर सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो थाना स्तर से कई गोपनीय कागजों को हेराफेरी कर दी जाती है। वहीं प्राथमिकी की काॅपी पक्षों को देने के लिए कंडिका में आवेदन नहीं लगाया जाता है।

नियम के खिलाफ प्राथमिकी की काॅपी उपलब्ध कराने की होड़ मची रहती है। वहीं जानकारों की माने तो प्राथमिकी की काॅपी हेरफेर करने के लिए अलग कर रख दी जाती है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि ऐसा हर मामले में नहीं कर कुछ खास प्राथमिकी की काॅपी अलग कर रख दी जाती है। जिसके कारण परेशानी होती है।

इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष को प्राथमिकी की काॅपी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जानकारी दें कि बेनीपट्टी थाना में चैकीदार से मंुशी का कार्य कराया जा रहा है। जिससे थाना की स्थिति का अंदाजा लगाना सहज है।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *