Breaking News

तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं के साथ इनसाफ नहीं जुल्म है : इस्मत जहां

दरभंगा: तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं के साथ इनसाफ नहीं जुल्म है। तलाक तब दी जाती जब मियां बीवी का एक साथ रहना मुश्किल हो जाता है ऐसी हालत में यह जुल्म नहीं जुल्म से छुटकारे की एक सूरत है।

कुरआन और हदीस में इसको विस्तार से समझाया गया है। तलाक बिल सीधे शरियत पर हमला है। यह बात ल0 न0 मिथला यूनिर्वसिटी की सिन्डिकेट सदस्य इस्मत जहां ने रविवार को शहर के बीबी पाकर स्थित अल्लामा इकबाल लाईब्रेरी में आयोजित प्रेस र्वाता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक बिल हम मुस्लिम महिलाओं को किसी भी सूरत में मनजूर नहीं है हम सरकार से इसको वापस लेने की मांग करते हैं। इसी मांग को लेकर दरभंगा की मुस्लिम महिलाओं की ओर 6 मार्च का मौन विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। वहीं फातमा जफर ने कहा कि यह अल्लाह और रसूल के द्वारा बनाया हुआ कानून है।

जिस को हुकूमत तो किया उलमा भी नहीं बदल सकते हैं। हम अपनी शरियत पर संतुष्ट हैं और इसमें किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है। अगर सरकार को मुस्लिम महिलाओं से सहानुभूति है तो उन को सुरक्षा प्रदान करे, उन पर होने वाले अत्याचारों को रोके उनके पति और बच्चों को रोजगार दे।

जो निर्दोष बच्चे वर्षों से जेल में है उनको रिहा करे। लेकिन पर्सनल ला में हस्तक्षेप न करे। जब्कि डा. हिना आर्जू ने राष्ट्रपति से मांग की कि महिलाओं के साथ न्याय का नाम दे कर हमारे भावनाओं से न खेलें, हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि तलाक बिल के खिलाफ मुसलमानों के अलावा देश की बहुमत खड़ी हुई है, सरकार को चन्द महिलाअें तो नजर आती है लेकिन बिल का विरोध करने वाली कराड़ों महिलाअें नजर नहीं आतीं।

वहीं डा. रेशमा तबुस्सुम ने कहा कि घरेलू मामलात में शरियत पर अमल करने का अधिकार हमको संविधान ने दिया है और तीन तलाक बिल लाकर इस अधिकार को छीना जा रहा है जिसको हम महिला कतई बर्दास्त नहीं कर सकते है।

नुदरत जहां ने बताया कि 6 मार्च को विरोध जुलूस लहेरियासराय के इसमाईल गंज स्थित मदरसा इमदादिया से निकल कर बाकर गंज जामा मस्जिद लोहिया चैक होते हुए धरना स्थल पर पहुचेगा।

इस अवसर पर सरवत फातमा, किशवर सुलताना, डा0 तलअत नाहीद, सुमैया फातमा, सनोबर यूनुस फातमी, नसीरह अबदुल बारी, डा. तहजीब कौसर, दानिश लुतफी, आरफा फीरोज, शाइसता नाज, जोहरा फातमा एवं जैनब फातमा आदि उपस्थित थीं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *