Breaking News

मधुबनी शहर की सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर नजर आऐगी मिथिला पेंटिंग |

भारत सरकार से मिली स्वीकृति
डीएम ने की बैठक,दिए कई निर्देश

मधुबनी/ आकिल हुसैन-संवाददाता।
जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अषोक की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में मधुबनी शहर को मिथिला पेंटिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मधुबनी शहर के सौंदर्यीकरण हेतु उन्होने वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार,नई दिल्ली को प्रस्ताव बनाकर भेजा था।

जिसकी स्वीकृति के आलोक में मधुबनी निधि चौक से मधुबनी रेलवे स्टेशन 1.5 कि0मी0 की परिधि में अवस्थित सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर थीम-वेस्ड मिथिला पेंटिंग कराने हेतु उपयुक्त भवनों के चयन पर विचार-विमर्ष किया गया।

बैठक में निधि चौक,सदर अस्पताल की चारदीवारी,डीआरडीए,समाहरणालय सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर मिथिला पेंटिंग कराये जाने को लेकर सहायक अभियंता, नगर परिशद को चिन्हित कराने का निदेश दिया। साथ ही इस पथ से अतिक्रमण एवं नालों की नियमित साफ-सफाई कराने का भी निदेश दिया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कलाकारों के चयन के संबंध में कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कलाकारों की टीम के द्वारा थीम तैयार कराया जायेगा। थीम रामायण,मैथिली लोकगीत,त्योहार,लोक कथा आदि से संबंधित होगा।

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कलाकारों के नेतृत्व में पेंटिंग कार्य को संपन्न कराया जायेगा। तत्पष्चात कलाकारों के मानदेय आदि के निर्धारण पर भी विचार-विमर्ष किया गया।

उन्होने सभी कलाकारों से कार्या को ससमय पूरा करने हेतु समय-सीमा निर्धारित किये जाने की भी बात कही। बैठक में श्री धर्मेन्द्र कुमार, उपविकास आयुक्त,मधुबनी,

श्री विनोद कुमार पंकज,नजारत उप समाहर्त्ता,मधुबनी,श्री मधुकांत मंडल,कार्यपालक अभियंता,भवन निर्माण,मधुबनी,श्री सुरेन्द्र मिश्रा,सहायक निदेशक,वस्त्र मंत्रालय,मधुबनी, श्रीमती ऋचा गार्गी,डी0पी0एम0,जीविका,

मधुबनी,श्री पंकज सिन्हा,बाल संरक्षण ईकाई, मधुबनी,श्री षिवम कुमार,सहायक अभियंता,नगर परिशद, मधुबनी, पदमश्री श्रीमती बौआ देवी, श्री षिवन पासवान,राष्ट्रीय अवार्डी,

श्री रेमंत कुमार,श्री विपुल कुमार, श्री शष्ठीनाथ झा समेत रहिका,राजनगर,बिस्फी एवं लदनियां की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *