Breaking News

एक दर्जन लोगों को पागल कुत्ता ने काटकर किया जख्मी !

मधुबनी/आकिल हुसैन – संवाददाता
बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र में फिर एक बार एक दर्जन लोगों को पागल कुत्ता ने काटकर जख्मी कर दिया है।कुत्ते के इस तांडब से लोगों में खौफ है। घटना गुरूवार संध्या की है।

पहला कुत्ता पिपराघाट परिक्षेत्र में घटना को अंजाम दिया। ये अंधराठाढी प्रखंड के बिठौनी निबासी बलराम सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह 8 वर्ष,मधवापुर निवासी श्यामसुंदर महतो की पत्नी रीना देवी 35 वर्ष,लालापटी निबासी अरूण यादव के पुत्र अनिल कुमार 10 वर्ष तथा बिठौन पुर्नवास गांव में अन्य तीन लोगो को जख्मी किया।

दूसरा कुत्ता रमणीपटी गंाव के शिवषंकर दास के पुत्र प्रहलाद कुमार,लोहापीपर गांव के जागे मंडल के पुत्र विजय मंडल तथा अन्य दो को काटकर जख्मी किया।

जवकि तीसरा कुत्ता छौरही गांव के शिवनाथ सिंह की पुत्री अंजना कुमारी एवं रामभरोस ंिसह की पुत्री अजिता कुमारी तथा अन्य तीन को काटकर जख्मी कर दिया। इन जख्मियों में 7 लोगों को सीएचसी बाबूबरही में एण्टीरैबिज वैक्सिन का इंजेक्षन दिया गया। अन्य लोग झाड़ फूंक के फेरे में गए है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसएस मेहता ने बताया कि ऐसे लोग झाड़ फूंक के फेरे में नहीं जाए। इनके जान पर खतरा हो सकता है। अस्पताल में एआरभी उपलव्ध है। बता दें कि गत तीन माह में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पागल गीदर व कुत्ते ने दर्जनों लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *