Breaking News

बिहार :: ऑनलाइन दाखिल-खारिज सभी अंचलों में 15 अगस्त से , युद्धस्तर पर तैयारी कर रहा विभाग

डेस्क : 15 अगस्त से जमीन की ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया राज्य के सभी अंचलों में शुरु हो जाएगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है। ऑनलाइन होने से जमीन के कागजात खरीदार देख सकेंगे। इससे लोग दलाल और बिचौलियों के झंझट से बच जाएंगे। फिलहाल, प्रयोग के लिए सभी शहरी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज हो रहा है। 

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने बताया कि विभाग इस कार्य को समय पर पूरा करने में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने 1 दिसंबर 2017 को राज्य के 45 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज की शुरुआत की थी।

गौरतलब हो कि ऑनलाइन दाखिल खारिज होने से विभाग के काम में पारदर्शिता आएगी। साथ ही इससे भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया में निबंधन सीओ के ऑफिस के एक खास बेवसाइट से जुड़ जाएगा। दाखिल खारिज होते ही रजिस्टर-2 में नया नाम जुड़ जाएगा और पुराना नाम खुद हट जाएगा। 

बता दें कि राज्य सरकार ने इससे संबंधित अधिकारियों को इसके लिए स्वतंत्रता दिवस तक का समय दिया है। बता दें कि इसके पहले राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से सभी अंचलों में ऑन लाइन दाखिल खारिज करने का निर्देश दिया था। लेकिन अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *