डेस्क : पूर्ण शराबबंदी लागू कर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बिहार को नेशनल अवार्ड मिलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 जून यानि मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार देंगे। बेस्ट जागरुकता कैंपेन कैटेगरी में बिहार को यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन ऑथोरिटी (एसएलएमए) का इसके लिए चयन किया गया है। 
बता दें कि शराबबंदी के समर्थन में पूरे राज्य में 21 जनवरी 2017 को दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को शराब से दूर रहने का संदेश दिया गया था।

इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जन शिक्षा निदेशक डॉ. विनोदानंद झा ने सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू कर लोगों को जागरूक करने का मौका दिया। शराबबंदी पर जागरूकता के लिए सबसे बड़ी मानव शृंखला में सफलता मिली। यह पुरस्कार साक्षरता कर्मी, कला जत्था, जीविका दीदी, शिक्षक, अधिकारी और सभी बिहारियों का सम्मान है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !