पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बंद समर्थकों ने राज्य के पूर्व मंत्री श्याम रजक पर जानलेवा हमला बोल दिया। बंद समर्थकों ने उन्हें घायल कर दिया। जदयू नेता श्याम रजक बेगूसराय से खगड़िया जा रहे थे,हमले में श्याम रजक सहित ड्राइवर और बॉडी गार्ड भी घायल। 
इस हमले में उनके एस्कार्ट गाड़ी के एक पुलिस जवान को गहरी चोट भी आई है। यह घटना उस वक्त घटी है जब श्याम रजक अपने काफिले के साथ खगड़िया की ओर जा रहे थे। तभी लाखो थाना क्षेत्र के इनियार के समीप बंद समर्थकों ने उनपर हमला बोल दिया। 
श्याम रजक सवर्णो के आरक्षण के खिलाफ विगत कुछ दिनों से मीडिया में बयान दे रहे थे, हमले को लेकर बलिया थाना में मामला दर्ज किया गया है।

श्याम रजक के मुताबिक बंद सर्मथक काफी आक्रोश में थे। श्याम रजक को न सिर्फ गंदी-गंदी गाली दी बल्कि जाति सूचक शब्द से संबोधित किया। श्याम रजक ने आरोप लगाया है कि बंद समर्थक उनकी जान लेने पर उतारू थे।
उधर मुजफ्फरपुर में जन अधिकार पार्टी के संयोजक पप्पू यादव ने खुदपर जानलेवा हमले का दावा किया है। पप्पू यादव मुजफ्फरपुर से मधुबनी जा रहे थे। तभी उनके काफिले पर हमला हुआ। पप्पू यादव मधुबनी से पटना तक पैदल यात्रा की शुरुआत करने बासोपट्टी जाने के रास्ते में थे। 
हमले का आरोप बंद समर्थकों पर लगाया जा रहा है। हालांकि उनकी गाड़ी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पप्पू यादव का कहना है कि उन्हें जान-बचाकर भागना पड़ा है। पप्पू यादव का आरोप है कि उनके हत्या की प्लानिंग की गई है। वह समाज के बुराईयों के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए उन्हें रोकने के लिए ऐसा किया गया है। हमला सदर थाना इलाके में खबरा मोड़ पर हमला हुआ। पप्पू यादव अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद जी बिहार झारखंड से बात की और बात करने के दौरान वो रो पड़े।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !