Breaking News

बिहार :: दरभंगा में अटल शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

डेस्क : एमएलएसएम महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ द्वारा अटल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों में आचार्यतत्व की कमी आ गई है. जिससे छात्रों द्वारा शिक्षकों को दी जाने वाली सम्मान में भी कमी आ गई है. आज जहां छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ दीक्षित करने की आवश्यकता है. 

जिन शिक्षकों को आज सम्मानित किया गया है उनका आज से कर्तव्य भी बढ़ गया है. शिक्षकों को कर्तव्यबोध के लिए खुद सीख लेनी चाहिए. छात्रों के ह्रदय में स्थान प्राप्त करने की जरूरत है. जब शिक्षक छात्रों के ह्रदय में बसेंगे तभी वे आहि सम्मान प्राप्त करेंगे. शिक्षकों को छात्रों में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और चरित्र का ज्ञान देना चाहिये, लेकिन आज छात्रों में संस्कार और चरित्र का अभाव हो गया है. जिसका दुष्परिणाम समाज और राष्ट्र पर पड़ रहा है. उन्होनें कहा कि शिक्षकों में पढ़ाने की ललक होनी चाहिए. जिसका आज अभाव हो गया है. शिक्षक आज अपना मूल कार्य छोड़कर अन्य कार्यों में लगे हुए हैं. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रामकुमार ने कहा कि आज विश्व दो राहे पर खड़ा है. आज व्यक्ति शिक्षित होते तो जा रहे हैं, लेकिन कुछ चीजें छूटती जा रही है. केवल शिक्षित होना पर्याप्त नहीं है. विद्यार्थी भौतिकवादी युग मे शीर्ष पर जा रहें है. छात्र लेकिन उनके नैतिक मूल्य में हराश होते जा रहें है. हमारी परंपरा में शिक्षक नही हुआ करते थे बल्कि आचार्य होते थे. जो ज्ञान के साथ-साथ आचरण की जानकारी देते थे. जब तक शिक्षक में गुरुत्व की भावना नहीं रहेगी समाज का वातावरण नहीं बदलेगा.  शिक्षक जितनी भी कठिनाइयों से गुजरे वे आचरण का त्याग नहीं करते है. छात्रों में नैतिक मूल्यों का निर्माण हो यह शिक्षकों की जिम्मेवारी बनती है. गुरुवों में विषयों की जानकारी तो होती है लेकिन उनमें अनुकम्पातत्वो का अभाव होता जा रहा है. आवश्यकता है ऐसे गुरुवों की जिनमे ज्ञान के साथ-साथ अनुकम्पातत्वों का भरमार हो. पूर्व कुलपति प्रो.एस.एम. झा ने कहा कि शिक्षक सम्मान का शब्द होता है. यह किसी भी व्यक्ति को गौरवान्वित करता है. शिक्षकों में छात्रों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता होनी चाहिये जिसका घोर अभाव दिख रहा है. शिक्षकों का दायित्व है कि वह छात्रों में संस्कार का निर्माण करें साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं मानवीयता की भावना रहनी चाहिए. इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र नारायण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सामाज कैसा हो इसका निर्माण शिक्षक ही करते है. शिक्षक किसी भी देश के राष्ट्र निमार्ता है. जिस देश मे शिक्षकों का सम्मान रहेगा वह देश उतना ही विकशित करेगा. समारोह की अध्यक्षता करते हुए वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो. अजित कुमार सिंह ने कहा कि समाज मे गुरु परंपरा समाप्त होती जा रही है. आवश्यकता है इसकी पुनर्स्थापना की जिसमें समाज के साथ-साथ शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. आगत अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा ने किया. वही धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ब्रजमोहन मिश्र ने किया. जबकि मंच संचालन डॉ. अजित कुमार चौधरी ने किया. इस अवसर पर शैक्षिक महासंघ की ओर से सैकड़ों शिक्षकों को पाग और चादर से सम्मानित किया गया.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *