राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संयुक्त विपक्ष के आह्वान पर 10 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुट गई है। संयुक्त विपक्ष द्वारा प्रस्तावित इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए राकांपा ने प्रदेश के सभी जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
राकांपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने शनिवार को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार आम जनता पर अभूतपूर्व आर्थिक बोझ लादती जा रही है। पेट्रोलियम उत्पादों की तेजी से बढ़ती कीमतों ने करोड़ों भारतीयों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
पढें यह भी खबर – लखनऊ में पेट्रोल 80 पार, कांग्रेस ने 10 सितम्बर को बुलाया भारत बंद
पहले से ही कृषि संकट से कराह रहे किसान लागत कीमतों में अतिरिक्त वृद्धि का सामना करने जा रहे हैं। इस मूल्य वृद्धि का व्यापक रूप से मुद्रास्फीति की बढ़त पर असर पड़ने वाला है। यह स्थिति नए रोजगार पैदा करने की बात तो छोड़ दीजिये, अर्थव्यवस्था सुस्ती पैदा करने वाली है। जिससे रोजगार के अवसरों में कमी आ रही है।
मोदी सरकार राफेल लड़ाकू विमान खरीद घोटाले पर मौन
डॉ. दीक्षित ने कहा कि भ्रष्टाचार हटाने और पारदर्शिता का लोक लुभावन नारा देने वाली मोदी सरकार राफेल लड़ाकू विमान खरीद घोटाले पर मौन है। इस सौदे में जांच की मांग को रद्द करने की जिद से यह घोटाला पुष्ट होता ही नजर आता है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !