गुड़म्बा के आदिल नगर में युवती, पारा व मोहनलालगंज में परचून दुकानदार समेत दो लोगों ने दी जान
लखनऊ। लखनऊ।गुड़म्बा के आदिल नगर में मनीषा रावत (19)ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पारा में परचून दुकानदार आकाश कुमार यादव (26) और मोहनलालगंज में शराब के लती रवि सिंह (26)ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को तीनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। युवती ने लगाई फांसी गुड़म्बा के आदिल नगर निवासी गंगाराम प्लम्बर है। गंगाराम के मुताबिक रविवार सुबह सभी लोग काम पर गए थे। पत्नी अनीता, बेटी निशा और बेटा मनीष घर के बाहर थे जबकि बड़ी बेटी मनीषा घर के अन्दर थी। अनीता अन्दर कमरे में गई तो देखा कि मनीषा का शव छत के पंखे में दुपट्टे से लटक रहा है।
उनका शोर सुनकर अन्य लोग आ गए। आनन-फानन शव को नीचे उतारा गया। मनीषा की सांसे थम चुकी थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों का कहना है मनीषा ने फांसी क्यों लगाई है। इसका कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परचून दुकानदार ने लगाई फांसी पारा के काशीराम कालोनी प्रसादी खेड़ा गांव आकाश कुमार यादव की मकान के नीचे परचून दुकान हैं।
भाई लल्लू यादव के मुताबिक शनिवार दोपहर आकाश के मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिससे वह परेशान हो गया। देर रात काफी देर तक आकाश अपने कमरे से बाहर नहीं आया। इस पर उसकी मां ने कई आवाजे लगाई। दस्तक देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने खिड़की से भीतर झांक कर देखा तो सन्न रह गए। साड़ी से छत के कुण्डे में आकाश का शव लटक रहा था। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। भाई बोले-फोन पर मिली थी धमकी भाई का कहना है आकाश को फोन पर धमकी मिली थी। इस मामले में वह पारा थाने भी गया था। इसके बाद उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
पढ़ें यह भी खबर – बैंगलोर में ही होगा एयर शो लखनऊ को लगा झटका
धमकी मिलने के बाद उसने फांसी लगा ली। इस मामले में परिवारीजनों ने जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है उनके पास अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। युवक ने लगाई फांसी मोहनलालगंज के परवर पश्चिम गांव में रवि सिंह ने शनिवार देर रात रस्सी से छत में कुण्डे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवारीजनों ने रविवार सुबह उसका शव लटका देखा। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का कहना है रवि शराब का लती था। परिवार में मां और दो बहने हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !