Breaking News

यूपी: शिवपाल का ऐलान- मुलायम सिंह को मैनपुरी से लड़ाएंगे लोकसभा चुनाव

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ाएगा। सपा में किसी भी तरह की सुलह से इंकार करते उन्होंने कहा कि अगर नेताजी तैयार हुए तो वह उन्हें मोर्चे व  नई पार्टी का अध्यक्ष भी उन्हें  बना देंगे।

शिवपाल ने शनिवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह बढ़े कदम पीछे नहीं हटाएंगे। जो भी काम करेंगे खुल कर करेंगे। डंके की चोट पर करेंगे। जल्द वह नई पार्टी के नाम व झंडे के लिए चुनाव आयोग को आवेदन करेंगे। शिवपाल ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि सपा बसपा के संभावित गठबंधन में उनके मोर्चे को रखा जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उनके खुद के सामने विकल्प के तौर पर चार पांच सीटें हैं।

लखनऊ:यदुवंशियों के सहारे हम 2019 भी जीतेंगे: केशव

उन्होंने कहा कि जो लोग उनके भाजपा के करीब जाने का आरोप लगा रहे हैं, वह क्यों नहीं उन्हें गठबंधन में शामिल होने के लिए बुलाते हैं। शिवपाल ने कहा कि उनकी यह मुहिम नेताजी के आशीर्वाद से ही चल रही है और वह इस पर नेताजी से कई बार बात कर चुके र्हैं। उन्होंने दावा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनके मोर्चे को बीस से तीस सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा हाल के लोकसभा उपचुनाव में उनके लगने से सपा को कामयाबी मिली। उन्होंने कि अब वह प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे शिवपाल ने कहा कि भाजपा का जनाधार घटा है और सपा के बड़ी संख्या में उपेक्षित लोग उनसे जुड़ रहे हैं।

लखनऊ:शिवपाल ने मीडिया में बयान देने के लिए नौ प्रवक्ता बनाए

भाजपा से कोई नजदीकी नहीं

शिवपाल ने कहा कि उनकी भाजपा के किसी नेता से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है। न वह उनके संपर्क में हैं। भाजपा की विचारधारा अलग है और हमारी अलग।  वह समाजवादी विचारधारा मानने वाले उपेक्षित कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगे हैं। ऐसे में भाजपा से नजदीकी का सवाल ही नहीं। वह सीएम योगी  आदित्यनाथ से जरूर मिलें हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते वह सीएम से मिलते हैं। वह भाजपा के नहीं पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *