Breaking News

यूपी : लखनऊ में डकैती डालने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ।लखनऊ के चिनहट, काकोरी और माल में डकैती डालकर तीन लोगों की हत्या करने वाले बावरिया गिरोह के दो और डकैतों को एसटीएफ ने शनिवार को नोएडा में गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इन दोनों ने लखनऊ के अलावा फर्रखाबाद और बाराबंकी में भी डकैती डाली थी। ये लोग 11 मामलों में वांछित चल रहे थे।
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक दोनों डकैतों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी दीपक और भरतपुर निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। इन दोनों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। पिछले साल दिसम्बर और इस साल जनवरी में बावरिया गिरोह लखनऊ, फर्रुखाबाद और बाराबंकी में ताबड़तोड़ डकैती डालकर कानून व्यवस्था हिला दी थी। काकोरी और माल में तो तीन लोगों की हत्या कर दी थी। काफी मशक्कत के बाद एसटीएफ और पुलिस इस गिरोह तक पहुंची थी और इस मामले में अब तक सरगना विनोद बावरिया और राकेश उर्फ कालिया समेत नौ लोगों को पकड़ा जा चुका था। इन पर एक लाख रुपये का इनाम था। पकड़े गए लोगों से ही डकैत दीपक व प्रदीप के बारे में पता चला था। इसके बाद से ही इनकी तलाश की जा रही थी।

 

नोएडा में लोकेशन मिली थी

कुछ दिन पहले ही गिरोह के कुछ लोग मोबाइल पर एक दूसरे से बात करने लगे थे। सर्विलांस से पड़ताल कर रही एसटीएफ ने इनकी लोकेशन नोएडा में पता कर ली। इसके बाद ही घेराबंदी कर एसटीएफ की नोएडा टीम ने नोएडा में नॉलेज पार्क के पास मुठभेड़ के दौरान इन्हें पकड़ लिया। अभी इनके कुछ और साथियों को पकड़ा जाना है। इन दोनों के पास मोटरसाइकिल और दो तमंचे बरामद हुये हैं।

हरियाणा व मध्य प्रदेश में भी गिरफ्तार हो चुका

एसटीएफ ने बताया कि डकैत दीपक इससे पहले हरियाणा के फरीदाबाद, मोरैना और मध्य प्रदेश में भी पकड़ा जा चुका है। वहां की पुलिस से भी इस का ब्योरा मंगवाया गया है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *