Breaking News

बिहार :: चाचा नीतीश की तीसरी नजर हमारे आवास पर, सीसीटीवी कैमरों को लेकर भड़के तेजस्वी के बोल

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के सीएम नीतीश कुमार और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। 

इस बार तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जानबूझकर अपने आवास में उस जगह ही कैमरा लगवाया है जहां से वह उनके आवास पर नजर रख सके। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार का घर के तीन तरफ सड़क और चौथी तरफ मेरा घर है। लेकिन सीएम को लगता है कि उन्हें सिर्फ उसी तरफ कैमरे लगवाने की जरूरत है जिस तरफ हमारा घर है।किसी को सीएम नीतीश कुमार को बताना चाहिए इस तरह के तरीकों का कोई फायदा नहीं होगा।

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला हो। इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि नीतीश सरकार ने जैनुल को जिंदा जलाने वाले दंगाईयों को अभी तक इसलिए नहीं पकड़ा है। ताकि वे किसी और को जिंदा जला सके।साथ ही कहा कि नीतीश कुमार चुनाव से पहले सांप्रदायिक माहौल बना वोट पाना चाहते हैं।

 

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार की महागठबंधन में अंतरात्मा इसलिए घुट रही थी क्योंकि हमारे रहते उन्हें किसी को जिंदा जलवाने और सांप्रदायिक दंगे प्रायोजित करवाने की छूट नहीं थी। तेजस्वी ने बुधवार को लगातार तीन ट्वीट करते नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ’25 दिन पहले बिहार के सीतामढ़ी में संघ प्रशिक्षित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संरक्षित उन्मादी भीड़ ने 82 वर्षीय बुजुर्ग जैनुल अंसारी को जमकर पीटा। फिर गला रेत सरेआम चौक पर जिंदा जला दिया था।और तो और प्रशासन ने उन्हें 75 किमी दूर दूसरे जिले में दफनाया।’

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *