Breaking News

UP :: यातायात जागरूकता अभियान को इटौंजा इंस्पेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी | स्वर्णिम टाईम्स

यातायात जागरूकता अभियान को इटौंजा इंस्पेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

बीकेटी/लखनऊ(कुश बाजपेई)- क्षेत्र में आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए शनिवार को रामा कान्वेंट महाविद्यालय हनुमंतपुर, अटेसुवा इटौंजा लखनऊ की तरफ से यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यातायात जागरूकता अभियान को इटौंजा इंस्पेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

जिसका शुभारम्भ इटौंजा थाने के थानाध्यक्ष श्री शिवशंकर सिंह जी के द्वारा रैली को हरी झंड़ी दिखा के किया गया। महाविद्यालय के डी. एल. एड. संकाय के प्रशिक्षुओं ने नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जनता को यातायात नियमो की जानकारी दी एवं उनका पालन करने की अपील की।इसमें छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी साथ ही बताया गया कि जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है ।

प्रबंधक शिव सिंह चौहन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण ही हादसे होते हैं ।युवाओं को तेज गति से वाहन न चलाने का संकल्प दिलाया ।यातायात नियमों का पालन करने से अनेक हादसों में जान माल के नुकसान को रोका जा सकता है।

पढ़ें यह भी खबर -पीठासीन अधिकारी के घर से बरामद हुआ कुछ ऐसा की प्रशासन के भी उड़ गए होश

कहा कि दोपहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। आयोजन में हर्षित यादव,मोहित वर्मा ,शिवांग गुप्ता , प्रशांत,कल्पना अवस्थी , निहारिका मिश्रा आदि प्रवक्ताओं का योगदान रहा व समस्त स्टाप व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *