Breaking News

बिहार :: दरभंगा में एम्स तो खुलेगा ही साथ में डीएमसीएच का भी लौटेगा पुराना गौरव – सुमो

दरभंगा : मिथिला लोक उत्सव की शुरूआत करते हुए उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मिथिला की संस्कृति महान है। जहां 700 साल पहले विद्यापति का जन्म हुआ था और यहां कई महान व्यक्तियों का जन्म हो चुका है। मिथिला की संस्कृति पूरे विश्व में यहां के लोगों ने बचा रखी है। 

लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में मिथिला लोक उत्सव में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिथिला के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में दूसरा एम्स जल्दी बन जाएगा। कुछ लोग भ्रम पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने दरभंगा के सांसद का नाम लिए बिना कहा कि जिसे भाजपा ने राजनीति सिखाई आज वो लोगों को भ्रम पैदा कर रहे हैं। दरभंगा में एम्स भी रहेगा और डीएमसीएच भी रहेगी। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन चिन्हित कर लिया गया है। इसके अलावा फरवरी में 180 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी भवन बनकर तैयार हो जाएगी। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्होंने कहा कि मिथिला में खास तौर से दरभंगा में केंद्र व राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है, जो सरजमीं पर कुछ दिनों में दिखाई देने लगेगा। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ की लागत से बीएससी नर्सिंग स्कूल और हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी डीएमसीएच को अपना पुराना गौरव लौटाने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जल्दी दरभंगा से बेंगलुरु, मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर रिस्पांस अच्छा रहा, तो रायपुर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा के लिए 72 करोड़ की लागत से काम शुरू हो गया है। वहीं इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि इंटरनेट की दौड़ में संस्कृति पर खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में सरकार को अपने कला संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम किए जाने की जरूरत है।

विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मिथिला में जो विकास चल रहा है। उपमुख्यमंत्री की देन है और हवाई अड्डा की वजह से ही यहां आया है। इसके अलावा अमरनाथ गामी ने कहा कि जिले में पर्यटन उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उसे बर्बाद कर रहे हैं। जरूरत है उसे ठीक करने की। इस मौके पर जीवेश मिश्रा, अर्जुन साहनी, सुनील कुमार, गीता देवी आदि मौजूद थे। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्वागत भाषण और संचालन कमलाकांत झा ने किया।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *