Breaking News

रोहित झा हत्याकांड :: विकास झा और रौशन झा ने दरभंगा कोर्ट में किया सरेंडर, दोनों अभियुक्तों को रिमांड पर लेगी पुलिस

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जमीन कारोबारी रोहित झा हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास झा और रौशन झा ने दरभंगा कोर्ट में समर्पण कर दिया.वहीं, समर्पण के बाद दरभंगा पुलिस दोनो अपराधी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

घटना के बाद दरभंगा एसएसपी गरिमा मालिक ने सदर डीएसपी अनोज कुमार के नेत्वृत में एसआईटी का गठन किया. यह टीम लगातार अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.
सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए दोनों मुख्य आरोपियों ने दरभंगा कोर्ट में समर्पण कर दिया है. इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई किया जाए.
बता दें कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जमीन कारोबारी रोहित झा को अल्लपट्टी स्थित साईं हॉस्पिटल के पास अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था. इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई थी.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *