Breaking News

बिहार :: दरभंगा में आधे दर्जन डकैतों का तांडव, घर में महिला और बच्चे को बंधक बना लाखों की डकैती

डेस्क : दरभंगा जिला के पिपरौलीय गाँव मे रहने वाले वैद्यनाथ चौधरी के घर मे आधे दर्जन से अधिक की संख्या में आए डकैतों ने मंगलवार की देर रात घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया । जिस घटना को अंजाम दिया गया घर मे सिर्फ महिला और बच्चे ही थे सभी को एक घंटे बंधक बना कर लाखो की लूट की गई। 

पिपरौलिया गांव से उत्तर एकांत में बसे वैद्यनाथ चौधरी एवं उनके छोटे भाई अमरनाथ चौधरी के घर मे जम कर एक घंटे तक लुटपाट किया । पुजा देवी के अनुसार रात 1:00 बजे के करीब जब वह सोए हुये थी वो दो लोगों ने उसे उठाया और धम्की देते हुये चाकू के बल पर घर के सारे सदस्यो को एक जगह इकठ्ठा कर के। फिर डकैतों ने वैद्यनाथ चौधरी के पत्नी 2 पुत्र वधु तथा 3 पोते पोतियो को भी कब्जे में लेकर एक जगह बिठा दिया। घर के सभी सदस्यों को कब्जे में लेने के बाद डकैतों ने घर के दोनों कमरों में रखे अलमीरा ट्रंक एवं बक्से को तोड़ कर सारे जेवरात निकाल लिए ,इतना ही नहीं घर के 3 मोबाइल व टीवी के साथ लाखो के जेवरात साथ ले गए। सभी डकैतों का उम्र 23 से 26 वर्ष के बीच का था वह हिंदी बोली बोल रहा था तभी फुल पैंट जैकेट टोपी पहने था तथा रुमाल से मुंह को बांध रखा था। संख्या 6 से 8 के बीच की थी। डकैतों ने करीब 1 से डेढ़ घंटे तक डकैती की घटना को अंजाम दिया

वही स्थानीय जदयु विधायक अमरनाथ गामी ने पीड़ित परिवार के घर जा कर हालचाल जाना साथ ही पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा साथ ही इस घटना को दुखद बताया।

वही घटना स्थल पर पहुचे सदर इंस्पेक्टर अजय कुमार झा ने कहा की ये कोई बड़े गिरोह का काम नही है अभी कुछ बंजारे लोग के गिरोह सुनसान इलाके मे रह रहे लोगो को अपना शिकार बना रहे है जल्द ही घटना के अंजाम देने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *