Breaking News

यूपी:डाक्टर समेत सात के खातों से ठगों ने उड़ाए चार लाख

साइबर सेल की मदद से पुलिस पड़ताल में जुटी

उमेश सैनी

लखनऊ।साइबर ठगों ने वृद्धा को बैंक की तरफ से भेजे गए (चिप) एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करने का झांसा दे बातों में फंसा लिया। बैंक अधिकारी के फेर में फंस वृद्धा ने भी खाते से जुड़ी जानकारी उसे दे दी। कुछ देर बाद ही उनके दो खातों से करीब 2.20 लाख रुपए निकाल लिए गए। वहीं, महिला डाक्टर समेत आधा दर्जन लोगों के एटीएम कार्ड का क्लोन बना कर 1.69 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया।

दो खातों से निकाले 2.20 लाख

अलीगंज सेक्टर-एम निवासी सुशील निगम की पत्नी आशा निगम के मोबाइल पर अन्जान नम्बर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपनी पहचान मुम्बई हेड ऑफिस में तैनात बैंक अधिकारी के रूप में बताई थी। उसने आशा को बताया कि बैंक की तरफ से नया एटीएम कार्ड इश्यू हुआ है। जिसकी इंट्री बैंक के रिकार्ड में नहीं हुई है। इसलिए आप एटीएम कार्ड का नम्बर बता दें। झांसे में फंस कर आशा ने ठग को अपने व पति के एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। कुछ देर बाद ही उनके खाते से लगभग 2.20 लाख रुपए निकाल लिए गए। इंस्पेक्टर विकासनगर ने बताया कि आशा निगम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

कार्ड क्लोनिंग कर उड़ाए रुपए

मीराबाई मार्ग निवासी डॉ. पल्लवी का हजरतगंज हलवासिया मार्केट में क्लीनिक है। उनका आइसीआइसीआइ बैंक में अकाउंट है। बुधवार रात उनके मोबाइल पर एक के बाद एक पांच मैसेज आए। जिनमें उनके खाते से 89 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन होने की डिटेल थी। पल्लवी ने कस्टमर केयर पर फोन कर अपना कार्ड ब्लाक कराया। वहीं, गुरुवार को हजरतगंज कोतवाली में पहुंच एफआईआर लिखाई। वहीं, महानगर शालीमार गैलेण्ट निवासी वरूण सिंह के खाते में सेंधमारी कर ठगों ने करीब बीस हजार रुपए निकाल लिए। उधर, सेक्टर डी कानपुर रोड निवासी सुदिप्तो मुखर्जी के अकाउंट से साढ़े तीन हजार व विभूतिखण्ड निवासी अमर सिंह के खाते से 40 हजार रुपए ठगों ने पार कर दिए। इसी तरह महानगर के सर्वोदय नगर निवासी तुलिका उपाध्याय के खाते से 15 व कैलाशपुरी आलमबाग निवासी राघवेन्द्र के बैंक अकाउंट से 25 हजार रुपए निकाले गए।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *