Breaking News

गांधी सेतु :: महीनों पूर्व गंगा में गिरी स्कॉर्पियो की 40 फुट गहराई तक हो रही तलाश

डेस्क : कुछ महीने पहले गांधी सेतु पर तेजी से आ रही गाड़ी हादसे का शिकार हो कर गंगा नदी में गिर गई थी, दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो का गंगा नदी में पता ना चल पाने के कारण मामले की पूरी परत अब भी खुलनी बाकी है। पुल संख्या- 38 से गिरी स्कॉर्पियो की तलाश फिर से एसडीआरएफ ने शुरू कर दी है, इसे ले एसडीआरएफम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

मालूम हो कि एनडीआरएफ की टीम उस गाड़ी को खोजने मे नाकामयाब रहने के बाद, भारतीय नेंवी की सहायता से सरकार जल्द ही उस गाड़ी को खोजने को बहुत बड़ा सर्च ऑपरेशन गंगा नदी मे शुरू किया गया था। फिलहाल ताजा प्रयासों के तहत पुल संख्या 37 और 38 के पास से सर्च अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 8 सदस्यीय टीम पूरे अभियान में लगी हुई हैं। पाया संख्या 37 और 38 के पास नदी के लेवल से तल की गहराई 40 फुट तक नापी गई हैं, जिसके बाद टीम नदी के तल तक भी स्कार्पियो के तलाश मे गई।

सुसाइड की थी पूरी घटना
पुलिस ने तथ्यों को रखते हुए सुसाइड के तहत पूरी घटना को अंजाम देने की बात कही थी। गाड़ी को आदर्श नाम का लड़का चला रहा था, जिसके गर्लफ्रैंड से अनबन होने को सुसाइड के पीछे कारण माना गया। घटना के दिन सुबह 3:16 बजे आदर्श कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी स्थित घर से अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने निकला था, लड़की के घर से दोनों कार पर साथ हो लिए। इसी दरम्यान किसी बात को लेकर अनबन हुई, जिसके बाद अपनी दोस्त को घर छोड़ आदर्श आत्महत्या के लिए गंगा नदी की ओर बढ़ गया।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *