Breaking News

यूपी:राज्यपाल ने कहा-कानून व्यवस्था में और सुधार के लिए कमिश्नर सिस्टम लागू हो

सीएम से कहा कि लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद में कमिश्नर प्रणाली की जरूरत
मीडिया को भी दी नसीहत कई पुलिस अफसरों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया रैतिक परेड की सलामी ली राज्यपाल ने

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

लखनऊ।राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि कानून व्यवस्था में और सुधार के लिए अब यूपी के तीन जिलों लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर सिस्टम (पीसीएस) लागू करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इसे सलाह के तौर पर कहा और कहा कि देश के 71 शहरों में पीसीएस लागू है। ऐसे 19 महानगर और हैं जहां की आबादी 20 लाख से अधिक है। यहां पर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होनी चाहिए। इनमें यूपी के तीन शहर है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। राज्यपाल गुरुवार सुबह पुलिस लाइन में पुलिस की वार्षिक रैतिक परेड की सलामी लेने के बाद अधिकारियों व जवानों को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने इस मौके पर एडीजी अभय प्रसाद, डीआईजी राजेश पाण्डेय, रिटायर एएसपी राघवेन्द्र सिंह, रिटायर डिप्टी एसपी रमन पाल सिंह, एसआई राम बहादुर सिंह, एसआई रमाकान्त सिंह, रिटायर हेड कांस्टेबिल शान्ति स्वरूप, नरेश, सत्येन्द्र प्रकाश सिंह को वीरता पदक से सम्मानित किया। कुम्भ मेला नए आयाम देगा सरकार को राज्यपाल ने प्रदेश पुलिस के काम की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार हो रहा कुम्भ नए आयाम पैदा करेगा। इस बार यह कुम्भ इलाहाबाद में नहीं बल्कि प्रयागराज में हो रहा है। दुनिया भर में इस कुम्भ को लेकर चर्चा है और अनुमान है कि करीब 14 से 15 करोड़ लोग 15 जनवरी से चार मार्च तक चलने वाले इस कुम्भ में आयेंगे।

ज्यादा निवेश बताता है कि कानून व्यवस्था सुधरी

राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक है। यही वजह है कि प्रदेश में इतना ज्यादा निवेश हो रहा है। उनहोंने प्रदेश पुलिस की ओर से जारी किए आंकड़े भी बताये कि इससे साफ है अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।

मीडिया भी संवेदनशील बने

रैतिक परेड के मौके पर राज्यपाल ने मीडिया को भी संवेदनशील बनने को कहा। उन्होंने नसीहत दी कि जब सरकार या पुलिस अच्छा काम करे तो उसे भी प्रमुखता से दिखाना चाहिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी अच्छा आचरण करने की सीख दी। इस मौके पर डीजीपी ओपी सिंह, एडीजी कानून व्यवस्था आनन्द कुमार, एडीजी चन्द्र प्रकाश, आईजी अमिताभ यश, सुजीत पाण्डेय, रमित शर्मा, डीआईजी राजेश पाण्डेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सुलतानपुर अनुराग वत्स, एसपी मैनपुरी अजय शंकर राय, एसपी औरैया अरविन्द चतुर्वेदी, महेन्द्र यादव समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।परेड की तारीफ की राज्यपाल ने कमाण्डर नौंवी वाहिनी पीएसी के सेनानायक संजीव त्यागी और सह कमाण्डर एएसपी नार्थ अनूप सिंह की कमान में निकली परेड की सराहना की। साथ ही पुलिस लाइन के मैदान में पहली बार बनी दीवार का भी जिक्र किया। यह दीवार स्थायी तौर पर बनायी गई है जो परेड की भव्यता को और अधिक बढ़ा रही थी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *