Breaking News

जॉब एक्सप्रेस :: नये साल में रेलवे ने निकाली जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

डेस्क : रेलवे में जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर बंपर बहाली हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट, तकनीशियन और गैंगमैन के बाद 14,000 जूनियर इंजीनियरों (जेई) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

इनमें से ज्यादातर सुरक्षा से संबंधित पद होंगे। रेलवे सभी स्ट्रीम के डिप्लोमा उपाधि धारकों को नौकरियों के अवसर प्रदान करेगी, जिसकी अधिसूचना जारी हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दो जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2019 तक आवेदन कर सकेंगे।

  • पद:
  • जूनियर इंजीनियर-13034
  • जूनियर इंजीनियर (इंफोर्मेशन टोक्नोलॉजी)-49
  • डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट-456
  • कैमिकल एंड मेटर्लजिकल असिस्टेंट-94

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें:

  • RRB JE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 2 जनवरी 2019
  • RRB JE ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 31 जनवरी 2019
  • RRBJE ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस देने की तारीख: 2 जनवरी 2019
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस देने की आखिरी तारीख: 5 फरवरी 2019
  • एप्लीकेशन फीस एसबीआई बैंक चालान के जरिए देने की तारीख: 2 जनवरी 2019-2 फरवरी 2019
  • एप्लीकेशन फीस पोस्ट ऑफिस चालान के जरिए देने की फीस: 2 जनवरी 2019-4 फरवरी 2019
  • आवेदन सब्मिट करने की आखिरी तारीख: 7 फरवरी

जेई पद के लिए न्यूनतम योग्यता डिप्लोमा है, लेकिन काफी संख्या में बीटेक डिग्रीधारी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर लौटा दिया जाएगा। एससी/एसटी, महिला और शारीरिक रूप से अशक्त के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इन आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि फिलहाल रेलवे में 4,000 लोको पायलट, तकनीशियन और 62000 गैंगमेन की भर्ती हो रही है, इन पदों के लिए दो करोड़ आवेदकों ने आवेदन किया था। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “दूसरे चरण की परीक्षा के बाद एएलपी और तकनीशियन के पदों के लिए दस्तावेजों की जांच शीघ्र शुरू होगी।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *