Breaking News

बिहार :: पत्रकार के हत्या की साज़िश मामले के उद्भेदन में अगर 10 टीम बनानी पड़े तो बनाएं – आईजी पंकज दराद

दरभंगा : वीडियो वायरल कर पत्रकार को मारने की साजिश को लेकर ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष भवन मिश्रा एबं कौशल किशोर कर्ण के नेतृत्व में पत्रकारों का एक शिष्टमंडल दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज दराद से मिलकर एक विज्ञप्ति सौंपा।

जिसमें 29 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के नाग मंदिर के पास सुनील राय के हत्या के बाद इसके एक अभियुक्त विपिन राय ने फेसबुक पेज पर वीडियो वायरल कर कहा था कि हत्या एक दैनिक अखबार के पत्रकार राकेश कुमार नीरज की करनी थी। भेद खुल जाने के डर से गोली उस पर चलाई गई, जो सुनील राय को लगा।पत्रकारों ने पुलिस महानिरीक्षक से मांग की है कि वीडियो के पीछे की सच्चाई को उजागर की जाए और इसमें शामिल लोगों को बेनकाब किया जाए। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। पत्रकारों ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि 72 घंटे के अंदर मामले का उदभेदन नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।पुलिस महानिरीक्षक पंकज दरार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सदर को आदेश दिया है कि मामले के उदभेदन के लिए पुलिस की अगर 10 टीम बनानी पड़े तो उसे बनाएं। इस घटना के बाद शहर के लोगों को लग रहा है कि पुलिस धीरे चल रही है। पुलिस का विश्वास जनता से न उठे इसके लिए त्वरित कार्रवाई करें। आईजी स्तर से हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले का मोबइल सीडीआर निकाल कर लोकेट किया जाए और हर नजरिए से इसकी जांच की जाए। औऱ पुलिस जांच की सभी जानकारी उन्हें लगातार दी जाए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस टीम बनाकर जल्दी पूरे मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा। शिष्टमंडल में संजय दास, नासिर हुसैन, अमर कुमार मिश्रा, पंकज आनंद, अभिषेक कुमार, शशि नाथ सिंह, लक्ष्मण कुमार ,अभिनव सिंह, सूरज कुमार, रंजय कुमार, प्रभात पांडे, राहुल गुप्ता, इरफान अहमद पैदल, दिलीप झा, अशोक कुमार, सत्येंद्र सिंह, अब्दुल कलाम गुड्डू ,प्रभाष रंजन,प्रवीण मेहरोत्रा,राकेश कुमार झा,टीकू कर्ण, इम्तियाज अहमद,राज कुमार रंजन, चंद्रजीत कुमार ,पंकज महासेठ, अरुण कुमार शर्मा,अबधेश कुमार,मनोज झा आदि समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *