Breaking News

बिहार :: 26 जनवरी तक सभी पंचायतों में आरटीपीएस सुविधा करें सुनिश्चित – दरभंगा डीएम चंद्रशेखर सिंह

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी प्रखण्डों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में विद्युत कनेक्शन, इन्टरनेट कनेक्शन तथा दीवाल लेखन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आर0टी0पी0एस0 की सेवा एक सप्ताह के अन्दर प्रारंभ करे। शेष पंचायतों में स्थान चिन्ह्ति करते हुए 26 जनवरी तक आर0टी0पी0एस0 की सुविधा प्रदान करना सुनिश्चित करें – ऐसा निर्देश जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया। 

जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा नियुक्त सभी कार्यपालक सहायक को पंचायत आवंटित किया जाए तथा उन्हें आर0टी0पी0एस0 काउन्टर पर कार्य करने हेतु प्रशिक्षित किया जाए। सभी पंचायत सरकार भवन को बी0एस0एन0एल0 द्वारा उपलब्ध कराए गए ब्रॉडबेंड सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण करायी जाए।
आर0टी0पी0एस0 द्वारा प्राप्त राशन कार्ड के आवेदनों का त्वरित निष्पादन का निदेश देते हुए जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने निर्देश दिया कि स्वीकृत आवेदनों का पी0डी0एफ0 निर्गत करने का कार्य 10 दिनों के अन्दर पूर्ण किया जाए। पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुधन कामती द्वारा अन्त्योदय कार्ड धारियों के भी आवेदन को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निदेश सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों की नियमित समीक्षा करने का निदेश सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *