Breaking News

बिहार :: दरभंगा में देशी कट्टा के साथ एक धराया, वाहन चेकिंग से पुलिस को मिली सफलता

दरभंगा : वाहन चेकिंग के दौरान लहेरियासराय थाना पर एक व्यक्ति को देशी कट्टा और एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि जिले के कई जगहों पर मोटरसाईकिल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच लहेरियासराय थाने के पास काले रंग की अपाची मोटरसाईकिल को रोका गया, तो उस पर बैठा एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि दूसरे की तालाशी ली गई, तो उसके पास से कमर में छिपाकर रखा गया लोडेड कट्टा बरामद किया गया है।

उसकी पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौरी कोठी निवासी प्रेम कुमार साहु के पुत्र शिवनंदन कुमार साहु के रूप में हुई है, जो बेता स्थित एक क्लिनिक में काम करता है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *