Breaking News

बिहार :: बीते सप्ताह दरभंगा प्रक्षेत्र में 94 शराब कारोबारी समेत 541 गिरफ्तार – डीआईजी

दरभंगा : पुलिस उपमहानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र में 14 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक 541 अभियुक्तों की गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण कराया गया है। जिनमें कई शीर्ष अपराधी भी शामिल है। पुलिस उप महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि दरभंगा में 185, मधुबनी में 187 और समस्तीपुर में 169 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें 2 दर्जन से अधिक हत्या लूट डकैती मामले के अभियुक्त शामिल है। 

उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह के अंदर 8 मोटरसाइकिल, एक कार, एक स्कॉर्पियो ,एक पिस्टल, एक देशी पिस्टल, खाली 21 खोखा, तीन कारतूस, एक चार पहिया वाहन, 11 दो पहिया वाहन, एक स्कूटी, 6 मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड समेत 24 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कुल 5 लाख 37 हजार 50 रुपया वसूले गए हैं। जिनमें दरभंगा में 3 लाख 48 हजार 550, मधुबनी में 75 हजार 500, समस्तीपुर में 1 लाख 13 हजार रुपए वसूले गए हैं।

वहीं दरभंगा में 119 लीटर विदेशी शराब, मधुबनी में 281 लीटर देशी शराब और 1124 लीटर विदेशी शराब और समस्तीपुर में 5565 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े 94 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनमें मधुबनी में 43, समस्तीपुर में 130 और दरभंगा में 20 लोग शामिल है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *