इटौंजा पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही किया दफन

उमेश सैनी
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब चंद्रिका देवी मंदिर के पीछे गोमती नदी में 100 से अधिक गायों के मृतक अवशेष मिलने का मामला सुलझा ही नहीं था की चंद दिनों के बाद ही राजधानी लखनऊ की बख्शी का तालाब के इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलालपुर गांव की रोड पर वन विभाग की जमीन में 6 गायों के अवशेष मिलने से क्षेत्र में फिर हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची इटौंजा थाना की पुलिस ने अवशेषों को तुरंत गांव वालों की मदद से बिना पोस्टमार्टम कराए ही जानवरों के अवशेष वहीं जमीन में दफना दिया। जिससे यह लापरवाही साफ साफ दिख रही है कि ना तो योगी सरकार और ना ही योगी सरकार के अधिकारी इस तरह की घटनाओं को छुपाने और दबाने का काम कर रहे हैं। जहां पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आए दिन गायों की रक्षा के लिए कोई ना कोई योजनाएं लागू करते हैं वहीं पर उनके अधिकारी इस तरह की घटनाओं को संज्ञान में ना लेकर मामले को रफा-दफा कर रहे
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !