Breaking News

बिहार :: दरभंगा एसएसपी बाबूराम के तेवर सख्त, 13 थानाध्यक्षों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक

दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बड़ी प्रशासनिक कारवाई करते हुए 7 थाना व 6 सहायक थानाध्यक्षों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए उनके विरूद्ध कारणपृच्छा जारी किया है। इन 13 थानाध्यक्षों पर आरोप हैं कि वे कल न तो एक भी वारंट का निष्पादन किया और न ही कोई गिरफ्तारी की। 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर अनुशासनिक कारवाई की जाएगी। जिन थानाध्यक्षों के वेतन भुगतान पर रोक लगी है।

उनमें हायाघाट थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, विशनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल, मोरो थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी, केवटी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चौधरी, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा, मनीगाछी थानाध्यक्ष देवनाथ शर्मा, बहेड़ी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण राम, बेता सहायक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, मब्बी सहायक थानाध्यक्ष गौतम कुमार, फेकला सहायक थानाध्यक्ष निर्मल कुमार राम, पतोर सहायक थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद, वाजितपुर सहायक थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर और बड़गांव सहायक थाना के अध्यक्ष राम शंकर पासवान शामिल हैं।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *