Breaking News

बिहार :: ट्राई के नए नियम के विरोध में दरभंगा केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने किया सांकेतिक हड़ताल, दिनभर चैनलों का प्रसारण रहा ठप

दरभंगा (विजय सिन्हा) : ट्राई के नए नियम के विरोध में गुरुवार को दरभंगा केबल ऑपरेटर एसोसिएशन ने सांकेतिक केबल बंदी की है। जिसके कारण दिन भर चैनल का प्रसारण बन्द रहा। घरों की गृहणी से लेकर बच्चे तक अपने पसंदीदा कार्यक्रम देखने के लिए परेशान रहे। केवल आपरेटर की हड़ताल के कारण गुरुवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक चैनलों का प्रसारण बंद था। 

इस संबंध में केबुल ऑपरेटर ने बताया कि बंदी के कारण केबल उपभोक्ताओं के टीवी दिनभर बंद रहे। इस दौरान उपभोक्ता मनोरंजन, खेल, समाचार आदि कोई भी चैनल नहीं देख पा रहे थे। सांकेतिक बंदी ट्राई के नए नियम के विरोध में है जिसके अनुसार 31 जनवरी के पहले केबल टीवी ग्राहकों को अपना मनपसंद चैनल चुन लेना है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वे कोई भी चैनल नहीं देख पाएंगे। इसके लिए ट्राई ने चैनलों की प्राइस लिस्ट जारी की है। जिसके हिसाब से वे चैनलों का पैकेज तैयार कर सकते हैं। दरभंगा केबल आॅपरेटर एसोसिएशन का कहना है कि इस नियम के बाद वर्तमान में जो चैनल 200 से 250 रुपये में मिल रहे हैं। उनकी कीमत 500 से 600 रुपये हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। अभी तक केबल आॅपरेटर द्वारा पोस्टपेड सर्विस दी जा रही है।

वहीं नए नियम के बाद यह सेवा प्रीपेड हो जाएगी। इसको लेकर एसोसिएशन के दर्जनों केबल आॅपरेटर ने आयुक्त से मिलकर उन्हें एक स्मार पत्र सौंपा। इस मौके पर रमेश कुमार, संजय कुमार, राज कुमार, अजय कुमार, सुनील यादव, कृष्ण कुमार, रितेश कुमार, राम बाबू दास, रंजीत पासवान, शंकर कुमार झा, शुभम कुमार, महबूब आलम, संतोष दास, दीपू झा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *