पटना/समस्तीपुर (संजय कुमार मुनचुन) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिला के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा अर्पित की साथ ही इस अवसर पर आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी शामिल हुये। इसके पष्चात् मुख्यमंत्री ने गोकुल-कर्पूरी-फूलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं महाविद्यालय परिसर स्थित त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर के माता-पिता एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। 
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गोकुल-कर्पूरी-फूलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन-व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘सप्तक्रांति के संवाहक-जननायक कर्पूरी ठाकुर’ स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री महेश्वर हजारी, सांसद एवं कर्पूरी ठाकुर के पुत्र श्री रामनाथ ठाकुर, सांसद श्रीमती कहकशां परवीन, सांसद श्री रामचंद्र पासवान, विधायक श्री राजकुमार यादव, विधायक श्री विद्या सागर निषाद, विधान पार्षद श्री दिलीप चौधरी, श्री राम नरेश विकल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवारगण, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री चंद्रशेखर सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरजोत कौर, शिक्षकगण, बुद्धिजीवीगण, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ’’’’’’
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !