Breaking News

बिहार :: 24 घंटे के भीतर एक और मर्डर से दहला समस्तीपुर, 53 वर्षीय व्यक्ति को कनपट्टी में सटाकर मारी गोली

डेस्क : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की भुसवर पंचायत के बसौना गांव में बीती रात हथियार से लैस अपराधियों ने 53 वर्षीय अर्जुन कुमार उर्फ बासठ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना के बारे में बताया जाता है अर्जुन अपने मवेशी बथान में सोए थे। अपराधी अचानक बेलोरो से पहुचा और सोये अवस्था मे कनपट्टी में सटाकर गोली मार दी और गाड़ी से शाहपुर की ओर जाने वाली सड़क से भाग गये। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली कि बथान पुहुचकर घायल अर्जुन को उपचार हेतु बेगूसराय ले चले परन्तु रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई।

 पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नही चला है। अर्जुन एक मध्यम वर्गीय किसान था। पूर्व से जमीनी विवाद भी चल रहा था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लाश को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

वहीं दूसरी घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर की है। जहां अपराधियों ने आरजेडी नेता रघुवर राय की गोली मारकर हत्या कर दी ।  एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अपने आवास से बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी सुनसान रास्ते से फरार हो गए।

Check Also

छात्रों पर लाठीचार्ज, समस्तीपुर जंक्शन पर हंगामा करने पर आरपीएफ की कार्रवाई

डेस्क : आईटीआई-सीएटी परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों ने समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ …

समस्तीपुर में डबल मर्डर, भाजपा नेता के साले समेत 2 शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार …

नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज का नागरिक अभिनंदन,कहा- मुझे जीताकर मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *