Breaking News

कर्पूरी जयंती :: बिहार विधान मंडल परिसर में राजकीय समारोह आयोजित, आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य महानुभावों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अवसर विशेष पर पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव, शिक्षा मंत्री श्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, विधायक श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधी जी, पूर्व मंत्री श्री भीम सिंह, पूर्व मंत्री श्री बैद्यनाथ सहनी, पूर्व विधान पार्षद श्री असलम आजाद, श्री गुलाम गौस, पूर्व विधान पार्षद श्री उदयकांत चौधरी, सदस्य राज्य खाद्य आयोग श्री नंद किषोर कुषवाहा, पूर्व प्रदेश महासचिव नागरिक परिषद श्री छोटू सिंह सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। 

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया। इसके अलावा देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी, उर्जा मंत्री श्री विजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री विनोद नारायण झा, शिक्षा मंत्री श्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री श्री कृष्ण कुमार ऋषि, विधायक श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सदस्य राज्य खाद्य आयोग श्री नंद किषोर कुषवाहा, पूर्व प्रदेश महासचिव नागरिक परिषद श्री छोटू सिंह सहित अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के कलाकारों एवं किलकारी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *