Breaking News

बिहार :: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दरभंगा समाहरणालय में कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का आयोजन

दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब ड0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला पदाधिकारी, दरभंगा ड0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला-सह-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला हेल्पलाईन की परियोजना प्रबंधक अजमातुन निशा ने जिलाधिकारी तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आधुनिक समय में भी जन्म से लेकर जीवन पर्यन्त महिलाओं को भेद-भाव झेलना पड़ता है। बालिका दिवस मूलतः इस भेद-भाव की परम्परा में कितना सुधार हुआ है, इसको लेकर एक समीक्षा के लिए मनाया जाता है। उन्होनें कहा कि बेटियाँ बेटों से बढ़कर अपने माता-पिता के परिवार को संभालती हैं तथा अपने विवाह के पश्चात् भी उनका लगाव अपने माँ-बाप से कभी कम नही होता है। फिर भी हमारे समाज में बेटों की आकांक्षा बेटियों से ज्यादा होती है। इस सोच में बदलाव की जरूरत है। महिलाएँ अपना पुराना परिवार छोड़कर एक नये माहौल में जाती है, फिर भी उनके त्याग को भूल कर दहेज की माँग की जाती है, यह गैर-कानूनी ही नही अमानवीय भी है। उन्होनें कार्यशाला में उपस्थित सभी महिलाओं से अपील की कि “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” के मुहिम की ब्रांड एम्बेसडर बनें एवं भ्रूण हत्या के खिलाफ तथा बालिका अधिकार के संरक्षण हेतु सभी को जागरूक करें। उन्होने अपील की कि बाल विवाह को भी रोकें एवं इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें। बाल विवाह गैर-कानूनी ही नही अमानवीय भी है, क्योंकि यह बालिकाओं से उनका बचपन भी छीन लेता है एवं बालिकाएँ न तो मानसिक न ही शाररिक रूप से इसके लिए तैयार होती हैं। सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई रवि शंकर तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार ने कन्या उत्थान योजना, कन्या विवाह योजना तथा महिला हेल्पलाईन के माध्यम से बच्चियों एवं महिलाओं के संरक्षण के लिए विशेष प्रबंध किये हैं। यह आवश्यक है कि बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले भेद-भाव को दूर करने का प्रयास सबसे पहले महिलाओं के स्तर से हो। परिवार में होने वाले भेद-भाव को मिटाया जाए।

उक्त कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो0 वशीम अहमद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमति अलका आम्रपाली, चाइल्ड लाईन की आराधना, बाल विकास पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका इत्यादि ने भी भाग लिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *