Breaking News

गर्व :: 15 वर्षीय धावक परवेज़ अंसारी महज 80 घंटे में बिहार से दौड़कर पहुंचा दिल्ली, रचा इतिहास

डेस्क : अगर जज्बा हो सीने में तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नही होता ऐसा ही कुछ अजूबा कारनामा में इतिहास रचने वाले महुआ क्षेत्र के बिझरौली गांव निवासी 15 वर्षीय मोहम्मद परवेज उर्फ टाइगर ने सात दिनों में 80 घंटे दौड़कर मंगलवार को दिल्ली पहुंचा। 

उन्होंने यहां केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद रामविलास पासवान में मुलाकात कर जंदाहा से दिल्ली तक कि सफर पर की बात बतायी।और नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जतायी है।

मोहम्मद परवेज़ अंसारी ने बताया कि नरेंद्र मोदी से मिलकर सिफारिस करूँगा कि मुझे देश के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला तो मैं ओलाम्पिक में भारत व बिहार का नाम रौशन कर सकता हूँ।


उन्होंने बताया है कि मैं प्रत्येक दिन करीब 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करता हूँ।बीते वर्ष उन्हें पासपोर्ट बीजा नही बनाने के कारण एशिया ओलिपिक गेम में शामिल होने का मौका नही मिल सका था। 

इसलिए वो अपने मन मे एक अनोखा करने का ठाना और अपने गांव जंदाहा के बिझरौली से 15 जनवरी को दोपहर को दौड़ते हुए रवाना हुआ।उसके बाद सात दिनों तक दौड़ते सारण,यूपी के मउ,आजमगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचकर नया कीर्तिमान बनाया।दिल्ली पहुंच सांसद से मिलने के बाद श्री पासवान ने आश्वासन दिया है कि वे पीएम मोदी जी से मिलाने में मदद करेंगे।

श्री पासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर प्रतिभाशाली परवेज का हौसला बढ़ाया।परवेज के साथ उनके साथी रहमत अंसारी भी साइकल से दिल्ली तक कि सफर तय किया। उन्होंने बताया हैं की दिल्ली से पहुंचने से गाजियाबाद में वारिश होने के बजह से रात्रि का विश्राम थाने में किया।

मंगलवार को उन्होंने फोन पर दिल्ली पहुंचने की सूचना दी।इस दौरान उनके पिता मदीना अंसारी के साथ अन्य लोग भी ट्रेन से दिल्ली गए है।इस कारनामे को पूरा करने में गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।सभी के जुबां पर एक अनोखा कार्य करने वाले परवेज की नाम गूंज रहा है।पूरा वैशाली परवेज पर नाज कर रहे है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *