Breaking News

बिहार :: दरभंगा म्युजियम की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी – डीएम त्यागराजन

दरभंगा : जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम ने आज महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह संग्रहालय, चंद्रधारी संग्रहालय की सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने महसूस किया कि सुरक्षा में तैनात 6 होम गार्डाें की संख्या पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सुरक्षा में होम गार्डों की संख्या बढ़ाने का मौके पर ही निदेश दिया। 

जिलाधिकारी ने संग्रहालय में रखे ऐतिहासिक धरोहरों को भी देखा और उसके विषय में जानकारी ली। इस क्रम में म्युजियम स्थित पार्क का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इसके बाद दरभंगा के ऐतिहासिक महत्व के राजकिला का उन्होंने अवलोकन किया। कई जगहों पर राजकिला क्षतिग्रस्त भी है, जो आम लोगों के लिए खतरे की घंटी है। जिलाधिकारी ने पूरे किला का निरीक्षण किया।

Check Also

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *