Breaking News

यूपी:उप मुख्यमंत्री केशव ने विपक्ष पर साधा निशाना, महागठबंधन बिन दूल्हे की बारात  

उप मुख्यमंत्री केशव ने विपक्ष पर साधा निशाना, महागठबंधन बिन दूल्हे की बारात

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

अयोध्या।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या भवानी मन्दिर परिसर में आयोजित जनसभा में बहुप्रतीक्षित कल्याणी नदी के अनारपट्टी घाट पुल और पांच सम्पर्क मार्गों का शिलान्यास किया। साथ ही 13 मार्गों का लोकार्पण किया।दो घण्टे विलंब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आयोजित जनसभा में विपक्ष के महागठबन्धन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबन्धन बिन दूल्हे की बारात है। उन्होंने कहा कि महागठबन्धन में दर्जनभर लोग पीएम पद के दावेदार हैं। यह लोग किसी तरह अगर सरकार बना भी लेते हैं तो चला नहीं सकते। राम मन्दिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा राम मन्दिर के निर्माण के लिए कटिबद्ध है।इस दौरान रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए डिप्टी सीएम का आभार जताया। जनसभा को सांसद लल्लू सिंह,अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय,बीकापुर विधायक शोभा सिंह,गोसाईं गंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू ने भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश में चल रही विकास की लहर

प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। लोगों को सड़क, बिजली, आवास, शौचालय सहित कई योजनाओं का लाभ मिला है। बुआ-भतीजे की 15 साल की सरकार में जितना काम नहीं हो सका था उसका दोगुना काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में किया है।यह बातें सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्त किए। श्री मौर्य रविवार को डॉ.राममनेाहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने अवध विश्व विद्यालय में रिमोट का बटन दबा कर अयोध्या मण्डल में 223 करोड़ 50 लाख 60 हजार की धनराशि की 181परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
बैठक के पूर्व डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रियंका के चुनाव मैदान की कमान थामने से प्रदेश में भाजपा का कुछ भी बिगड़ने वाला नहीं है। भाजपा 73 प्लस सीटें जीतेगी। भाजपा उनके क्षेत्र रायबरेली व अमेठी में भी जीत दर्ज करेगी। शराब से होने वाली मौत को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने कहा कि मौत के सौदागरों के खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करेगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। प्रदेश की ओर से अयोध्या को दिए गए बजट में राम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए किसी प्रकार का बजट न दिए जाने के विषय पर पूछे गए सवाल पर उन्होंनें कहा कि अयोध्या के लिए काफी बजट दिया गया है। उसमें बहुत कुछ हो रहा है। इसे अयोध्या की जनता महसूस कर रही है।

Check Also

उप निरीक्षक मोहम्मद शकील का हुआ विदाई कार्यक्रम

चकरनगर/इटावा। तहसील क्षेत्र के थाना भरेह में तैनात मोहम्मद शकील का अचानक स्थानांतरण थाना चौबिया …

बोर्ड परीक्षाओं में उन्नाव जनपद के टॉपरों को शहीद अजीत कुमार आजाद स्मृति सम्मान – ट्री मैन पुलिस दंपत्ति

उन्नाव। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में प्रियदर्शनी नगर के मनोरंजन पार्क …

पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान ने चकरनगर चकरनगर में जनता से किया संपर्क स्थापित

चकरनगर/इटावा। पूर्व विधायक रविंद्र सिंह चौहान गांव ललूपुरा में क्वारी नदी व सिंध नदी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *