दरभंगा : पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को भारतीय वायु सेना द्वारा ध्वस्त किये जाने की कारवाई को लेकर लोग यहां एक साथ होली और दीवाली मना रहे हैं। जगह-जगह आतीशबाजी, रंग-गुलाल तो कमल दीवाली मनाई जा रही है। जगह-जगह विजय जुलुस निकाले जा रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में खुशी लहर दौड़ी हुई है। राजनीति से जिन मजदूरों को दूर-दूर तक का रिस्ता नहीं है, उनमें भी आज उमंग छाया हुआ है। 
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से खुली छुुट मिलने के बाद वायु सेना ने आतंकवाद व उनके आकाओं को करारा जबाव दिया है। वहीं एलएनएमयु चौरंगी पर दरभंगा सिटी टीम की ओर से विजय जुलुस निकाला गया और आतीशबाजी की गई। कार्यक्रम में अभिनव सिन्हा, कादिर खान, संतोष कुमार सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे।
वहीं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा कि कुख्यात पाकिस्तान के विरूद्ध जितनी बड़ी से बड़ी सैनिक कारवाई की जाय, वह मानवतावाद के दृष्टिकोण से सराहणीय है। वहीं जाले संवाददाता के अनुसार पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठीकाने को ध्वस्त करने की खबर पर रतनपुर गांव में जश्न का माहौल है। खबर मिलते ही पूर्व सैनिकों ने इकट्ठा होकर गुलाल के साथ होली खेली और तिरंगा फहराया। इस मौके पर पूर्व सैनिक कैप्टन नवल किशोर ठाकुर, सेनानायक दिनेश ठाकुर, नायब सुबेदार अर्जुन ठाकुर, सुबेदार राम प्रबोध ठाकुर, सुबेदार योगेन्द्र पासवान, नायक दिनेश ठाकुर सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद थे। 
वहीं सिंहवाड़ा संवाददाता के अनुसार आतंकवादियों पर सेना की कारवाई से प्रफुल्लित होकर भाजपाइयों और आम नागरिकों ने पीएनबी चौक सिमरी में कमल दीवाली के साथ आतीशबाजी कर भारतीय सेना के प्रति उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुजित मल्लिक, बसतवारा के पूर्व मुखिया विष्णुदेव दास, नवीन राउत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। वहीं बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र राउत के नेतृत्व में आतीशबाजी कर खुशी का इजहार करते हुए वंदे मातरम् का नारा लगाया। वहीं केवटी संवाददाता के अनुसार यहां भी रंग-गुलाल उड़ाये जा रहे हैं। आतीशबाजी भी हो रही है। वहीं भाजपा नेता दिलीप कुमार भारती के नेतृत्व में तिरंगा जुलुस निकाला गया और मिठाइयां बाटी गई। बेनीपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर मिठाइयां बाटी। जिसमें भगवान पूर्वे, गुड्डु झा, सोनू ठाकुर, राजीव कुमार झा, रमणजी पासवान, राम उदगार पासवान, शम्भु सिंह मुनीन्द्र यादव, संतोष साहु आदि मौजूद थे। वहीं हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा सेकुलर की ओर से आतंकवाद के विरूद्ध वायुसेना की कारवाई पर सैनिकों के प्रति बैठक कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष आर.के दत्ता, हरी शंकर गुप्ता, कारी गामी, चंदेश्वर राम, गणेश सहनी, मो. इजहार, विनय यादव, सुरेश चौधरी, मुकेश भगत, हेमंत कुमार यादव, राम सुधारी सदा, संजय सदा, नीलम देवी, सुशीला देवी, कंचन देवी, सुधा देवी आदि मौजूद थे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई होली और दीवाली
मंगलवार सुबह भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह करने का समाचार टीवी चैनलों पर मिलते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष और जोश की लहर दौड़ गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता डाॅ. एसपी सिंह के आवास पर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और भारतीय सेना का गुणगान किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर और पटाखे फोड़कर सेना की कार्रवाई का जश्न मनाया। इस अवसर पर डाॅ. एसपी सिंह ने तीनों सेनाओं और भारत सरकार को इस निर्णायक कार्रवाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में इन दोनों सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। 
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाॅ. निर्भय शंकर भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वह किया। यह कार्रवाई एक बार फिर भारत सरकार के दृढ़ निश्चय को प्रमाणित करती है। मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार मिली है जो दुश्मन देश में घुसकर उसकी छाती पर वार करती है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत कार्रवाई कर रहा है और पाकिस्तान को जवाब देते नहीं बन रहा है।
कार्यक्रम के दौरान ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ की पेटिका भी लगाई गई और लोगों से अपील की गई कि वे अपने सुझाव इस पेटिका में डालें ताकि उन्हें भाजपा के घोषणा-पत्र में शामिल किया जा सके।
इस अवसर पर ई. चंदन सिंह, प्रदीप मंडल, रमन कुमार, रुद्रेश रुद्रम, दीपक दास, दीपक झा, दिगंबर पाठक, अनंत कुमार, अभिज्ञान कुमार, विशाल कुमार, देव कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

