Breaking News

बिहार :: “कमल ज्योति संकल्प दीपक अभियान” के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्वलित

दरभंगा / बेनीपुर : बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रिय प्रभारी गोपालजी ठाकुर ने कमल ज्योति संकल्प दीपक अभियान के तहत बेनीपुर के सोनमा डिहुली, महादलित बस्ती में मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए लाभार्थियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया तथा शहीदों के सम्मान में राष्ट्रवाद एवं विकास का हम सभी ने संकल्प लिया। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दरभंगा जिले के प्रत्येक बुथ सहित पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसके उपरांत भारतीय वायु सेना के पराक्रम को एक उत्सव के रुप में मनाया गया। कार्यकर्ता पटाखे, फुलझारी छोड़ कर एवं मीठाइयां बाट कर खुशी का इजहार किया। श्री ठाकुर ने कहा कि आतंक के खिलाफ पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना का एयर स्ट्राइक सरहानीय रहा। मोदी सरकार की सेना को खुली छुट तथा भारतीय वायुसेना के अदम्य साहस के बल पर आतंकवाद एवं उनके आकाओं को करारा जवाब दिया गया।

श्री ठाकुर ने कहा कि आगामी 3 मार्च को प्रात: 9 बजे बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित राजग (एनडीए) की महासंकल्प महारैली होगी। जिसमें विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित राजग के दर्जनों संबोधित करेंगे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *