Breaking News

दरभंगा में एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद, 4 गिरफ्तार

लहेरियासराय : जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार हो रही कारवाई के बाद अब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए नए रास्ते तैयार किए हैं। इलाके में शराब तस्कर अब अतिआवश्यक सेवाओं में शामिल एम्बुलेंस तक का दुरुपयोग करने से भी नहीं चूक रहे हैं। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर मैं पुलिस को सूचना मिली के तस्कर एंबुलेंस से शराब ले जा रहे हैं।

बरामद शराब के साथ पुलिस

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एंबुलेंस से 288 बोतल विदेशी शराब के साथ चार तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बहादुरपुर थाना प्रभारी रफीकुर रहमान ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र कुमार के किसान एम्बुलेंस से हुए शराब बरामदगी में बिशनपुर थाना क्षेत्र के बुल्लू मंडल के पुत्र रवि कुमार मंडल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारु भट्टी निवासी स्व. राम लखन साह का पुत्र राजा कुमार, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जामुन मलिक का पुत्र ढोलू मलिक और पंडासराय निवासी मोहन सहनी का पुत्र पवन कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि एंबुलेंस वीआईपी रोड स्थित एक बड़े निजी अस्पताल के पास खड़ा रहता था। माना जा रहा है कि होली के त्यौहार में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर शराब माफिया ने अपना व्यापार बढ़ाने के लिए जिले में शराब की बड़ी खेप उताड़ना शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर शराब का स्टॉक किया जा रहा है। शराब के धंधे में कई सफेदपोश लोग भी लगे हुए हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जाल बिछाती है, लेकिन छापामारी के पहले ही ज्यादातर सूचनाएं लीक हो जाती है।

Advt.

जिस वजह से पुलिस के पहुंचने से पहले ही माफिया शराब को ठिकाने लगा देते हैं। वैसे दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि शराब माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए हंटर डॉग का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *