दरभंगा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा का चुनाव की घोषणा के बाद रविवार शाम जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता के साथ धारा 144 लागू हो गई। जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम और एसएसपी बाबूनाम ने चुनाव से संबंधित प्रथम प्रेस वार्ता सोमवार को आयोजित करते हुए पत्रकारों को बताया कि चौथे चरण में 29 अप्रैल को दरभंगा लोकसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर 2 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उसी दिन से उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे।

पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन 9 अप्रैल होगा। सभी प्रक्रिया के बाद 23 मई को बाजार समिति में काउंटिंग की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक 26 लाख 94 हजार 700 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 14 लाख 27 हजार 171 पुरुष मतदाता होंगे। वहीं 12 लाख 164 महिला मतदाता शामिल है 1864 सेवा मतदाता और 17200 दिव्यांग मतदाता को चिन्हित किया गया है। जिले में कुल 2755 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जो 1662 भवनों में है। जहां पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। इनमें जो भी संवेदनशील वह अतिसंवेदनशील बुथ है, उन्हें चिन्हित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में जायजा ले रही है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि हर हाल में आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करें तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न जगहों पर 85 बैरियर लगाए जाएंगे। इन पर पुलिस बल की तैनाती कर चेकिंग कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2500 लोगों पर निरोधात्मक कारवाई की गई है और 1400 लोगों का बॉन्ड भरवा लिया गया है। इसके अलावा सीसीए एक्ट के तहत 16 लोगों को चिन्हित किया गया है। जिसमें अनुशंसा के लिए 10 लोगों को जिलाधिकारी के पास रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी थानों से ऐसे पांच पांच लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो पिछले चुनाव में जिन पर गड़बड़ी करने का शिकायत है। जरूरत पड़ी तो उन्हें थाना बदर भी किया जा सकता है।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल नंबर 8544023424 भी जारी किया है। ताकि लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। वहीं उन्होंने बताया कि सेक्टर बुथ को जल्द चिन्हित किया जाएगा। इस बार पेड न्यूज पर खास नजर रखने के लिए एमसीएमसी का गठन डीपीआरओ के नेतृत्व में कर दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !