Breaking News

भाकपा माले का दरभंगा डीएम के समक्ष धरना

दरभंगा (विजय सिन्हा) : बहादुरपुर प्रखंड के मेकना बेदा पंचायत के मेकना गांव में कब्रिस्तान के रास्ते के सवाल पर भाकपा माले के बैनर तले सैकड़ो ग्रामीणों ने दरभंगा समाहरणालय पर धरना का आयोजन किया गया हैं।

समाहरणालय पर भाकपा माले का धरना

धरना का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, भाकपा (माले) के मेकना लोकल सचिव रामलाल साहनी, मेकना पंचायत समिति सदस्य रामविनोद यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, बहादुरपुर देकुली के मुखिया नंदलाल ठाकुर ने किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि कब्रिस्तान के रास्ते की मांच जिला प्रशासन से की है। साथ ही साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है। सभा को जिला कमिटी सदस्य शिवन यादव, मो. जमालुद्दीन, प्रिंस राज, पप्पू पासवान, सुरेश पासवान, रामविनोद यादव, रामलाल यादव, तिरपित मुखिया, हरि साह, धुरधरी मुखिया, बैद्यनाथ मुखिया, मो. क्यूम, मो मंसूर, मो हुसैनी, मो. नासिर, मो. दाऊद, मो इसराईल, मो. राशिद, मो. इलियास, मो शुभान, मो. जुमरायती, मो. मंजूर, रंजीत यादव आदि कई लोगो ने सम्बोधित किया।

बहादुरपुर प्रखंड मेकना गांव के कब्रिस्तान का रास्ता दिलवाने, रास्ता का घेराबंदी करने वाले पर करवाई करने, हनुमाननगर के गोढ़ीयारी दलित टोला और केलवागाछी के दास टोला को संपर्क पथ बनाने, बहादुरपुर देकुली के गोसलावरतर के रास्ते बनाने, बेनीपुर के मझौरा के बादल दास के घर तक संपर्क पथ को अतिक्रमण मुक्त कराने, बहादुरपुर प्रखंड के बांध बस्ती के प्राथमिक स्कूल के जमीन के अतिक्रमण मुक्त कराने व वहां हो रहे अवैध निर्माण को रोक लगाने सहित 5 सूत्री मांग-पत्र जिला पदाधिकारी को दिया गया और उसके बाद धरना को समाप्त किया गया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *