Breaking News

प्रेस लिखी मारुति से भारी मात्रा में शराब बरामद, अपाची बाइक के साथ कई गिरफ्तार

डेस्क : प्रेस के स्टीकर सटे मारुति सुजुकी से रविवार को भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी की गई है। इस छापेमारी में मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, बाजितपुर ओपी अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार अमर के अलावे अन्य दर्जन भर पुलिस बल के जवान शामिल थे। बरामद शराब की मात्रा 19 कार्टन है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार प्रेस के स्टीकर सटे मारुति सुजुकी से अवैध शराब मनीगाछी में भेजे जाने की गुप्त सूचना पर भंडारिसम पंचायत के जयनगर गांव में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। दिन के करीब 3 बजे की गई इस छापेमारी में प्रेस के स्टीकर सटे मारुति कार को देखा गया, जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश में था। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे रोक कर तलाशी ली, तो उसकी गाड़ी से 3 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। चालक सहित गाड़ी को जप्त कर कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक ने स्थानीय कारोबारियों को शराब देने की बात कबूली। त्वरित कारवाई करते हुए उसकी निशानदेही पर गेहूं के खेत से 16 कार्टन सहित कुल 19 कार्टन शराब बरामद करने में सफलता पाई गई।

ज्ञात हो कि शराब के कारोबारियों द्वारा स्थानीय शराब कारोबारियों को शराब पहुंचाया जाता है। खेत में रखी शराब की निगरानी के लिए वहां तीन नाबालिग पहरेदारी कर रहे थे। जिसे थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों नाबालिग जयनगर गांव के ही हैं। इस छापेमारी में एक अपाची मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आगे की कारवाई की जा रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *