Breaking News

समस्तीपुर में व्यवसायी पुत्र को गोली मार लूटे बारह हजार व कीमती मोबाइल

डेस्क : हसनपुर-बिथान पथ के छर्रापट्टी मोड़ के निकट बाइक सवार अपराधियों ने रविवार को दिनदहाड़े हसनपुर बाजार के किराना व्यवसायी पुत्र को गोली मारकर बारह हजार रुपये व एक कीमती मोबाइल लूट लिया। व्यवसायी पुत्र बिथान बाजार से तगादा कर हसनपुर लौट रहा था। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक खुद बाइक चलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर पहुंचा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विमल राय ने गंभीर स्थित देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

बताया गया है कि हसनपुर के किराना व्यवसायी अशोक कुमार जाजोदिया के पुत्र विक्रम कुमार जाजोदिया (27) रविवार को तगादा करने बिथान बाजार गया। जहां से तगादा कर कुछ राशि बैग में रख लिया और अधिकांश राशि जेब में रखकर बाइक से हसनपुर के लिए चल पड़ा। विक्रम ज्योंही छर्रापट्टी गांव के निकट पहुंचा कि पीछा कर रहे एक बाइकक पर तीन अपराधियों में से एक ने विक्रम की बाइक को ठोकर मार दिया। जिससे उसकी बाइक नीचे गिर गई। इसी बीच तुरंत व्यवसायी पुत्र उठा और दो अपराधियों से हाथापाई करने लगा। अपने आपको को असफल होते देख बाइक पर बैठे तीसरे अपराधी ने दनादन पांच गोलियां चला दी। जिसमें विक्रम के बाएं पैर के जंघा में दो गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अपराधियों ने बैग सहित 12 हजार रुपये और उसकी कीमती मोबाईल लूट कर पुन: बिथान की ओर भाग निकला। जख्मी युवक ने हिम्मत का परिचय देते हुए खुद बाइक चलाकर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर पहुंच गया। उक्त युवक को गोली लगने की खबर बाजार में आग की तरह फैलते ही सरकारी अस्पताल में लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जख्मी युवक का फर्द बयान दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी । स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि वाहन चेकिग के दौरान पुलिस अगर वाहन की कागजात और शराब की बोतलें की खोज करने के साथ साथ ट्रिपल बाइक सवार पर भी अंकुश लगाया होता तो आज दिन दहाड़े सड़क लूट की घटना नहीं घटती।

Check Also

छात्रों पर लाठीचार्ज, समस्तीपुर जंक्शन पर हंगामा करने पर आरपीएफ की कार्रवाई

डेस्क : आईटीआई-सीएटी परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों ने समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ …

समस्तीपुर में डबल मर्डर, भाजपा नेता के साले समेत 2 शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार …

नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज का नागरिक अभिनंदन,कहा- मुझे जीताकर मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *