Breaking News

यूपी:राजभर का एनडीए को अल्टीमेटम: मंगलवार तक सीटें नहीं मिलीं तो राहें जुदा

लखनऊ।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर से मछोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि 26 मार्च तक वह भाजपा की तरफ से समझौते में दी जाने वाली सीटों की घोषणा का इंतजार करेंगे। इस तिथि तक बात नहीं बनी तो 27 मार्च को वह अलग रास्ते पर चल देंगे।
भाजपा से सीटों के बंटवारे पर कई चक्र वार्ता के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिए जाने से मंत्री राजभर नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि सीटें तय होने में विलंब होने से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में रोष है। देरी होने पर चुनाव की तैयारी पर असर पड़ेगा। श्री राजभर ने बताया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में वार्ता के लिए बुलाया है। उम्मीद जताई है कि इस वार्ता में सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए।

पांच सीटों की है मांग, दो पर बन सकती है बात

मंत्री राजभर ने समझौते में पूर्वांचल की पांच सीटों की मांग की है। इन सीटों में सुरक्षित सीट लालगंज और मछलीशहर में से कोई एक तथा सामान्य सीट घोसी, अंबेडकरनगर, जौनपुर और चंदौली हैं। बताया जाता है कि भाजपा राजभर को दो सीटें दे सकती है। पिछले दिनों लखनऊ में भाजपा के पदाधिकारियों ने राजभर की पार्टी के नेताओं को यह आश्वासन दिया था। 

अद (एस) को भी है दूसरी सीट मिलने का इंतजार

वहीं अपना दल (सोनेलाल) को भी समझौते के तहत भाजपा की तरफ से दूसरी सीट की घोषणा का इंतजार है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अद (एस) को दो सीटें देने की बात कही थी जिसमें से मिर्जापुर दे दी है। दूसरी सीट कौन सी होगी इस पर फैसला होना बाकी है। सूत्र बताते हैं कि दूसरी सीट राबर्ट्सगंज या इलाहाबाद हो सकती है।

पढ़ें यह भी खबर

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *