दरभंगा (विजय सिन्हा) : 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 का निर्वाचन लड़ने वाले कुल – 8 अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह् आवंटित कर दिया गया है।

इनमें से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों के चुनाव चिन्ह् का ब्यौरा निम्नवत् है:-
अब्दुल बारी सिद्दिकी, ग्राम – रूपसपुर, पोस्ट – धमसाईन, अंचल – अलीनगर, थाना – अलीनगर, जिला – दरभंगा जिन्होंने राष्ट्रीय जनता दल से अपना नामांकन पत्र भरा था, उनको लालटेन प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है।

गोपाल जी ठाकुर, ग्राम – पड़री, पोस्ट – पड़री, थाना – बिरौल, जिला – दरभंगा जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन पत्र भरा था, उनको कमल प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है।

मो. मुख्तर, ग्राम – तारालाही, पोस्ट – तारालाही, जिला – दरभंगा जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन पत्र भरा था, उनको हाथी प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दल मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सरोज कुमार चौधरी, ग्राम – मोहम्मदपुर बोआँरी, पोस्ट – नौडेगा बलहा, थाना – बिरौल, जिला – दरभंगा को गैस सिलेण्डर प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है।

बाकी चार उम्मीदवारों को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है। जिसमें अब्दुल अजीज, ग्राम – फेकला, पोस्ट – योगियारा, भाया – आनन्दपुर, जिला – दरभंगा को बाल्टी प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है। पंकज कुमार सिंह, ग्राम – रूस्तमपुर, पोस्ट – हायाघाट, जिला – दरभंगा को बल्ला प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है। संजय पासवान, ग्राम – बलभद्रपुर नवटोलिया, पोस्ट – लहेरियासराय, जिला – दरभंगा को एअरकंडीस्नर प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है। सगुनी राय, ग्राम – देवराम, पोस्ट – अमैठी, जिला – दरभंगा को कप और प्लेट प्रतीक चिन्ह् आवंटित किया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !