Breaking News

रामनवमी :: आकर्षक झांकियों की रही धूम, “जय श्रीराम” के नारे से वातावरण गूंजायमान

दरभंगा : जिला के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रामनवमी के अवसर पर जोश-खरोश के साथ जुलुस-झांकी निकाल कर अखाड़ा के खिलाड़ियों ने करतब दिखलाए। जगह-जगह गांव और मुहल्ला के मंदिरों में शस्त्र पूजन कर खिलाड़ियों ने अपना खेल दिखाना शुरू किया। एक ओर जहां मंदिरों में ध्वजारोहण किया गया।

वहीं दरभंगा शहर में कोतवाली चौक के निकट मुख्य समारोह का आयोजन परंपरागत रूप से किया गया। संध्या समय में ध्वजों का मिलान होने के पश्चात अखाड़ों के खिलाड़ी और झांकियां पहुंचने लगी। इसके देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

ज्ञात हो कि कोतवाली चौक पर चारों मार्ग एक साथ जुड़ते हैं। जिसमें लहेरियासराय की ओर से, दरभंगा टावर से किलाघाट होते हुए और दोनार से कोतवाली चौक तक अखाड़ा और झांकी पहुंचती है। यहां प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। समाचार प्रेषण के समय दरभंगा टावर पर अखाड़ा और झांकियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

इसके अलावा कई मंदिरों से कीर्तन मंडली निकल कर अन्य मंदिरों से होते हुए पुन: स्व मंदिर तक पहुंचती है। इस बार चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने अखाड़ा और झांकियों के लिए कई निर्देश जारी किये हैं।

चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी जुलुस संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने अम्बेदकर सभागार में प्रतिनियुक्त दंडाधिधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और शांतिपूर्ण जुलुस संपन्न कराने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिया। वहीं रामनवमी को लेकर शहर के सभी सड़कों व चौक-चौराहों पर केसरिया पताखा लगाया गया है। वहीं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शाम 6 बजे से शहर में विद्युत आपूर्ति रोक दी गई है। ताकि विद्युत स्पर्शाघात से किसी प्रकार की क्षति नहीं हो।

वहीं शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों से भी रामनवमी जुलुस कूच कर चुकी है और हर सड़कों पर जय श्रीराम के गगनभेदी नारे गूंज रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह पर निजी स्तर से पानी और शरबत की व्यवस्था भी की गई है। बहरहाल रामनवमी जुलुस को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल राममय हो गया है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *