चंदन कुमार : अपने निर्माण के समय से ही फ़िल्म ट्रेंड में अपने टाईटल को लेकर चर्चा बटोरने वाली भोजपुरी फ़िल्म”यारा तेरी यारी”का फर्स्ट लुक रामनवमी के अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया गया है । वायरल होते ही दर्शको में फ़िल्म के प्रति कौतूहल मचा हुआ है।
हैप्पी फ़िल्म इंटरटेनमेंट व नारायण फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता धनंजय सिंह व रवि कुमार है जबकि निर्देशक शिवजीत कुमार ,लेखक वीरू ठाकुर,सूरज द्विवेदी सरस ,रंजीत पटेल, ,संगीत मधुकर आनंद,गीत सुमित चंद्रावंशी,संदीप साजन,संतोष पूरी, छायांकन महेश वेंकट,संकलन दीपक जउल ,एक्शन प्रदीप खड़का,नृत्य राम देवगन,प्रोडक्शन कमल यादव व प्रचारक सोनू निगम हैं।फ़िल्म के फर्स्ट लुक में अरविंद अकेला कल्लू और रितेश पांडेय का एक्शन मूड दिखाई दे रही है,वहीं निधि झा व प्रीति विश्वास का क्रूर रूप में दिख रही है,वही विलेन ग्रुप में देव सिंह और उमेश सिंह का खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है। फर्स्ट लुक के बैकग्राउंड में फायर के साथ आधुनिक कलर दिखाई दे रही है। दोस्ती पर आधारित इस फिल्म के निर्माता ने बताया है कि फ़िल्म पूरी तरह से फैमिली ड्रामे के साथ संगीत से भड़ा एक्शन पैक्ड है।बहरहाल फ़िल्म के मुख्य सितारे हैं अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडेय,निधी झा,प्रीति विश्वास, आनंद मोहन, धामा वर्मा,देव सिंह,विनोद मिश्रा,संजीव मिश्रा व उमेश सिंह।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
- राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
- दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
