Breaking News

दरभंगा के बरूआरा में तेजस्वी का चुनावी सभा, अब्दुलबारी सिद्दिकी के लिए मांगे वोट

दरभंगा : विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सृजन घोटाला में फंसने के कारण वे भाजपा से हाथ मिला लिये। तेजस्वी बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरूआरा गांव में राजद प्रत्याशी अब्दुलबारी सिद्दिकी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला। आज भी देश में 22 लाख पद खाली हैं। जिसे भरा नहीं जा रहा है और आने वाले वक्त में सरकारी नौकरियों को खत्म कर कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि काला धन वापस लाने, गरीबी और भ्रष्टाचार खत्म करने, हर खाते में 15 लाख देने के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सत्ता पर काबिज होते ही सब कुछ भूल गई। हमारी लड़ाई गरीबों और अमीरों के बीच की लड़ाई है। हमारी लड़ाई आरक्षण को बचाने की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर भाजपा को भगाना होगा। तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी शराब खुलेआम बिक रही है। 200 रुपए की बोतल 1500 में मिल रही है। इसमें से 1300 रुपए कहां जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि अमीर शराब पी रहा है और गरीब जेल जा रहे हैं। अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस को शराबियों के पीछे लगा दिया गया है।

इस मौके पर सभा में चौकीदार चोर है का नारा भी लगा। इस अवसर पर विधायक ललित कुमार यादव और भोला यादव ने दरभंगा लोकसभा के उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दिकी को जिताने की अपील की। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव ने की। सभा में भाकपा माले के नेता लक्ष्मी पासवान, जंगी यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के जिला अध्यक्ष देवकांत राय, सुनीति रंजन दास, चंद्रावती देवी, निकेत सिंह, राजेंद्र यादव, दिनेश राम ने भी सभा को संबोधित किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *