दरभंगा ( विजय सिन्हा) : पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आज पुन: मारवाड़ी महिला शाखा आगे आयी। गत माह कुशेश्वरस्थान के बाघमारा गांव में आग लगने से हुई भयानक त्रासदी में तीन लड़कियों की शादी में बाधा आ रही थी। उन्हें मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याओं ने आगे बढ़कर सहयोग किया।

वहां से आयी तीन कन्याएं नीतू कुमारी (पिता कैलू चौपाल), कुसुम कुमारी (पिता कृपाली पंडित), प्रियंका कुमारी (पिता प्रवीण कुमार पोद्दार) को आज जीतूगाछी स्थित श्याम बाबा मंदिर परिसर में शादी का सामान हस्तगत करवाये गये। सभी को 11,11 साड़ी, किचेन का पूरा सामान, पंखा, आयरन, कूकर, घड़ी, कम्बल तथा अन्य ढेरों सामान दिया गया तथा सभी को 5100 रूपया नगद राशि दी गयी। उपरोक्त अवसर समिति की सदस्या महापौर बैजंती खेड़िया ने उपस्थित होकर सभी लड़कियों को आशीर्वचन दिया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
अध्यक्ष नीलम पंसारी ने कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर समाज सेवा का काम किया जाएगा। सचिव मधु सरावगी ने कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस पर गरीबों के बीच सामान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में बाघमारा से आये समाज सेवी शिवशंकर प्रसाद यादव (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), स्नेह लता जैन,मधु चौधरी, सुशीला पंसारी, उर्मिला सुरेका, चंचल केडिया, सुलोचना केडिया, उमा पंसारी, मनीषा पंसारी, बबिता बोहरा, कंचन महनसरिया, नीलम चौधरी, उषा बैरोलिया, राधा पोद्दार, ज्योति बोहरा, अनिता बोहरा, मधु पंसारी, पुनीता केडिया आदि उपस्थित हो सहयोग किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !