दरभंगा : राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा लोकसभा प्रत्याशी अब्दुलबारी सिद्दीकी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश चौड़े सीनों से नहीं चलता बल्कि देश दिल के मिलने से चलता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेदकर के संविधान को बदलने वालों को देश नहीं बख्शेगा। देश उनके विधान को बदलने का काम करेगा श्री झा ने कहा के पुलवामा हमले में सुरक्षा में चूक हुई थी जिसे प्रधानमंत्री आज भी नहीं स्वीकार रहे हैं। जब देश उनसे सवाल पूछता है, तो उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राफेल का भूत नहीं छोड़ेगा। प्रधानमंत्री ने 5 सालों में जातीय दीवार खड़ा करने की कोशिश की है। आज कटीली जवान की वजह से वह चौकीदार के लायक भी नहीं रहे हैं।
- दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
उन्होंने कहा महागठबंधन बिहार में 40 की 40 सीट जीतेगी पहले चरण और कल होने वाले दूसरे चरण की सभी 9 सीटें महागठबंधन की झोली में आएंगी। उन्होंने कहा कि चुनाव मुद्दों पर होना चाहिए, लेकिन भाजपा मुद्दों से अलग हट रही है। वहीं उन्होंने कद्दावर नेता अली अशरफ फातमी के राजद की सदस्यता से इस्तीफा देने को लेकर बयान दिया। आज देश के ऊपर संविधान को लेकर खतरा है। ऐसे में एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में डॉ. अंबेदकर का संविधान चलेगा। हमारे ऊपर जान बूझकर नागपुर के संविधान को घूमने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने मन बना लिया है भाजपा को हटाने का।

उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है, तो हम छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को 5 गुना करेंगे। वहीं नियोजित लोगों के मानदेय को सम्मानजनक बनाया जाएगा। उन्होंने देश में जातीय गणना के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !