हनुमाननगर/दरभंगा : बिहार के उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डिलाही में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्षों में मियां-बीबी की सरकार ने सड़कों को गढ्ढे में तब्दील कर दिया। हमारी सरकार की बनाई गई चिकनी-चुपड़ी सड़कों पर चलकर हमें ही गाली दे रहे हैं।

श्री मोदी भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के समर्थन में मत देने की अपील करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब तीन महीने बाद दरभंगा के हवाई चप्पल पहनने वाले लोग भी हवाई यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने “क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में” का उद्घोष करते हुए कहा कि जब महागठबंधन मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार नहीं तय कर पाया, तो प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कैसे तय कर पाएगा? उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन नहीं यह ठगबंधन है।

उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि धोखे से भी यदि केन्द्र में इनकी सरकार बनती है, तो सोमवार को मायावती और मंगलवार को उनकी सरकार गिर जाएगी और उसी दिन अखिलेश यादव, बुधवार ममता बनर्जी, गुरूवार को मुलायम सिंह यादव, शुक्रवार को और शनिवार को कोई और प्रधानमंत्री बनेगा। रविवार को सभी छुट्टी पर चले जाएंगे और देश रसातल में चला जाएगा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस मौके पर लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक तरफ घर-घर में शौचालय बनवाया, तो दूसरी ओर अंतरीक्ष में मिसाइल परीक्षण कर अपने मजबूत इरादों से देश को विश्वशक्ति बनाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में केन्द्र सरकार से सहयोग से चहुमुखी विकास हो रहा है। सुख सुविधायुक्त बिहार बनाने के लिए केन्द्र में डबल इंजन की सरकार पांच वर्षों के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण, गांव की मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि विश्व के नक्से पर एक नये भारत का उदय हुआ है। राष्टÑीय एकता, देश की संप्रभुता के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास नरेन्द्र मोदी का सपना है, जिसको पूरा करने का दायित्व हमारे युवा पीढ़ी को निभाने की जरूरत है। श्री पासवान ने दावा किया कि दो चरणों में हुए चुनाव के रूझानों से यह तय हो गया है कि देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

सभा को भाजपा नेता डॉ. समरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री रामाधार सिंह, विधायक संजय सरावगी व जीवेश कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, राम प्रवेश पासवान, विवेकानंद पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती, धर्मशीला गुप्ता, इसमत जहां, मृदुला राय, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, ज्योति कृष्ण झा लवली, राहुल पासवान, अवधेश लालदेव, श्याम किशोर प्रधान, दिलीप मंडल, तनवीरूल हसन तनवीर, जनक किशोर चौधरी आदि ने संबोधित किया। आमसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी, संचालन रामाज्ञा चौधरी व सत्यनारायण पासवान और धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत प्रसाद ने किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !